हैदराबाद के श्रीगिरी प्रसन्ना वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में ललिता सहस्त्रनाम स्त्रोत पारायण का हुआ आयोजन, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने महिलाओं का किया पूजन

हैदराबाद के श्रीगिरी प्रसन्ना वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में ललिता सहस्त्रनाम स्त्रोत पारायण का आयोजन किया गया. इस मौके पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने महिलाओं का पूजन किया और साड़ी वितरण किया..

हैदराबाद के श्रीगिरी प्रसन्ना वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में ललिता सहस्त्रनाम स्त्रोत पारायण का हुआ आयोजन, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने महिलाओं का किया पूजन
ललिता सहस्त्रनाम स्त्रोत पारायण का आयोजन - फोटो : social media

Hyderabad : हैदराबाद श्रीनिवास नगर स्थित श्रीगिरी प्रसन्ना वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के प्रांगण में देश की प्रगति, विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में श्री ललिता सहस्त्रनाम स्त्रोत पारायण हज़ारों सुहासिनी महिलाओं के द्वारा किया गया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने उपस्थित सभी सुहासिनी महिलाओं का पूजन किया और सभी के बीच साड़ी का वितरण किया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने उपस्थित लोगों से कहा की हमारा देश सनातन भूमि है। यहाँ हमेशा धर्म की रक्षा होगी। दक्षिण और काशी का पुराना रिश्ता है हमे इसको हर क्षण जीवंत रखना है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारत ऋषियों की भूमि है। यहाँ हमेशा समृद्धि रहेगी। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की माता ललिता से भारत के प्रत्येक नागरिक के संरक्षण और प्रगति हेतु प्रार्थना करता हूँ। 

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारत विश्व शक्ति के रूप में उभरे। यही प्रत्येक नागरिक की आकांक्षा है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन का ध्वज हिमालय से ऊँचा रहे और भारत माता के वैभव का डंका दुनिया भर में बजता रहे। इसके लिए सभी लोगों को खूब मेहनत करना होगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आज भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ी है। इस अवसर पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह,डा. अनंत लक्ष्मी,सुधाकर शर्मा,कराटे कल्याणी,श्रीदेवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Editor's Picks