Terrorism in India : "आतंकवादी या तो जेल जाएंगे या जहन्नुम", राज्यसभा में बोले गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, कहा-आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही मोदी सरकार

Terrorism in India : केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में साफ़ साफ कहा की आतंकवादी या तो जेल जाएंगे या जहन्नुम. उन्होंने कहा की केंद्र की मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति अपना रही है....पढ़िए आगे

आतंकवादी जेल जाएंगे या जहन्नुम- फोटो : VANDANA

N4N DESK : आतंकवाद के मुद्दे पर राज्यसभा में बोलते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा की मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए सभी कदम उठा रही है। नतीजतन, आतंकवादी गतिविधियों में 71% की कमी आई है। पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते ही नित्यानंद राय ने कहा की पहले आतंकवादियों का महिमामंडन किया जाता था। उन्हें बढ़िया खाना भी दिया जाता था। लेकिन अब पीएम मोदी और आतंकवाद के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अंदरूनी इलाकों में आतंकवादी घटनाएं शून्य हैं। साफ साफ बोलते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा की आतंकवादी या तो जेल जाएंगे या जहन्नम जाएंगे।

आतंकवाद से संबंधित मामलों पर उन्होंने कहा कि जम्मू और रांची में विशेष अदालतें स्थापित की गई हैं। देश में अन्य स्थानों पर 23 ऐसी अदालतें हैं जो विशेष रूप से ऐसे मामलों से निपटती हैं। गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम या अन्य आतंकी मामलों के तहत आरोपित विचाराधीन कैदियों और दोषियों की संख्या के बारे में मंत्री ने कहा कि अब तक अदालतों द्वारा 157 मामलों में निर्णय दिया जा चुका है। कुल मामलों का 95.54 प्रतिशत है।

वहीँ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि 57 व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित किया गया है। 2014 से अब तक नौ संगठनों को यूएपीए के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है। उन्होंने सदन को बताया कि अब तक 23 संगठनों को गैरकानूनी घोषित किया गया है। मंत्री ने सदन को बताया कि मानव तस्करी के 23 मामलों, बम हमलों के 30 मामलों और साइबर अपराध के एक मामले की जांच की जा रही है, जिससे आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है। 

वंदना की रिपोर्ट