Jharkhand Student Protest: रांची में सीजीएल अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, विधानसभा तक पहुंचे हजारों छात्र, लाठीचार्ज के बाद मची भगदड़
Jharkhand Student Protest: झारखंड में सीजीएल परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को उस वक्त उग्र हो गया, जब हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी छात्र झारखंड विधानसभा के पास पहुंच गए।....
Jharkhand Student Protest: झारखंड में सीजीएल परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को उग्र हो गया। राजधानी रांची में हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा पहुंच गए हैं।झारखंड विधानसभा से पहले भगदड़ मचने की सूचना है। आंदोलित छात्र विधानसभा परिसर में बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं झारखंड पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।छात्रों ने आखिरी बैरिकेड भी तोड़ दिया है और अब वे विधानसभा की ओर कूच कर गए हैं। छात्रों ने पुलिस की आखिरी बैरिकेडिंग भी तोड़ दी और विधानसभा की ओर कूच कर गए। इस दौरान विधानसभा परिसर के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि विधानसभा से पहले प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा परिसर में बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।
छात्र सीजीएल परीक्षा को रद्द करने और कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग पर अड़े हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा।
विधानसभा की ओर छात्रों के बढ़ते हुजूम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील कर रही है।
वहीं, छात्रों के विधानसभा तक पहुंचने के बाद प्रशासन के सामने स्थिति को नियंत्रित करने की चुनौती बढ़ गई है। आंदोलन के कारण विधानसभा के आसपास यातायात भी प्रभावित हुआ है। प्रदर्शनकारी छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जबकि प्रशासन उन्हें समझाने और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटा है।