नक्सलवाद को लगा बड़ा झटका, डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
N4N desk - देश को नक्सलमुक्त बनाने का प्रयास असर दिखाने लगा है। गृह मंत्री अमित शाह ने 2026 में नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने की घोषणा की है। जिसमें आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कई राज्यों में सक्रिया कुख्यात नक्सली पोलित ब्यूरो मेंबर मोजुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत 60 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह नक्सली उन्मूलन के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
आज महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोनू दादा ने अपने साथियों के साथ सरेंडर किया है। सोनू दादा के बारे में बताया गया कि यह दुर्दांत नक्सली छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में मोस्ट वांटेड था। इन सभी राज्यों ने उस पर इनाम घोषित कर रखा था। जो करीब डेढ़ करोड़ रुपए के करीब है।
यह सभी नक्सली हथियार समेत आत्मसमर्पण करने की बात पहले की कह चुके थे। सोनू दादा के बयान के बाद नक्सलियों में दो फाड़ हो गई थी। अब कई और नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना जताई जा रही है।
नक्सलवाद का खात्मा
भूपति के सरेंडर को माओवादी संगठन की केंद्रीय नेतृत्व के लिए एक गंभीर क्षति के रूप में देखा जा रहा है। यह बड़ी सफलता ऐसे समय में मिली है जब इससे महज 20 दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में भी नक्सल विरोधी 'लोन वर्राटू' (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर 71 नक्सलियों ने सामूहिक आत्मसमर्पण किया था।