Beautiful brirde - लड़के को बेटी की खूबसूरत तस्वीर दिखाकर उससे 25 साल बड़ी मां ने रचाई शादी, घूंघट उठाते ही हो गया कांड
Beautiful brirde - शादी के लिए 20 साल की बेटी की तस्वीर दिखाई और युवती की जगह उसकी विधवा मां को दुल्हन बनाकर बैठा दिया।

Meruth - यूपी का मेरठ जिला पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है। यहां नीले ड्रम में पति को काटकर चुनवा दिया जाता है। कभी पति को सांप से कटवा दिया जाता है। अब यहां दूल्हे के साथ धोखा हो गया है। दूल्हे को युवती की तस्वीर दिखाकर उसकी विधवा मां से शादी करा दी गई। नई दुल्हन युवक से उम्र में 25 साल बड़ी है। वहीं इस धोखे के बाद जब युवक ने विरोध किया तो उसे दुष्कर्म केस में फंसा देने की धमकी दी गई। अब युवक ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
यह पूरा मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के तारापुरी का है। जहां रहने वाले इस युवक ने एसएसपी को दिए अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। युवक का कहना है कि वह पांच भाई हैं। माता-पिता की मौत के बाद हर भाई के हिस्से में 40-40 वर्ग गज जमीन आई है। वह पैतृक आवास में अपने हिस्से में रहता है।
भाई-भाभी ने दिया धोखा
युवक ने बताया कि बीते 31 मार्च को उसकी भाभी ने उसकी शादी अपनी बड़ी विधवा बहन की बेटी से कराने के नाम पर उसे फाजलपुर बुलाया। वहां उसे जिस लड़की की फोटो दिखाई गई उसकी उम्र करीब 20 साल रही होगी। उसे देखकर युवक ने शादी के लिए हां कर दी।
शाम को हो गई शादी
युवक ने बताया कि हां करते ही उसी शाम निकाह की तैयारी कर ली गई। युवक के मुताबिक जब उसका निकाह पढ़वाया जा रहा था तभी उसे पता चला कि उसकी शादी लड़की नहीं बल्कि उसकी विधवा मां (जो उम्र में उससे करीब 25 साल बड़ी है) से करवाई जा रही है।
इस पर उसने विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही उसके भाई, भाभी और अन्य लोगों ने उसे धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो उसे दुष्कर्म के मामले में फंसा दिया जाएगा।
भाई ने लिए पांच लाख
युवक ने बताया धोखे से कराई गई शादी के लिए भाई और भाभी ने पांच लाख रुपए लिए थे, इन पैसों से वह अपने लिए मकान बनाना चाहते थे। युवक के अनुसार उसने पंचायत के जरिए भी इंसाफ पाने की कोशिश की थी लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
हर तरफ से निराश होकर वह पुलिस के पास पहुंचा है। जबसे उसका निकाह हुआ है तब से वह मानसिक तौर पर बुरी तरह परेशान है। उसने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। साथ ही कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।