Ara News मिसेज बिहार के बाद मिसेज इंडिया का खिताब जीतने के बाद रोहिणी झा अब बनी प्रोफेसर, आरा विश्वविद्यालय में पढ़ाएंगी अंग्रेजी, इस जिले से है खास संबंध

Ara News: मिसेज इंडिया डॉ.रोहिणी झा गोवा में आयोजित मिसेज इंडिया 2023 प्रतियोगिता में विजेता का खिताब जीता। उनका चयन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय , आरा में अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर किया गया है।

miss India Dr. Rohini Jha
मिसेज इंडिया डॉ.रोहिणी झा पढ़ाएंगी अंग्रेजी- फोटो : social Media

Ara News: मिसेज इंडिया डॉ.रोहिणी झा गोवा में आयोजित मिसेज इंडिया 2023 प्रतियोगिता में विजेता का खिताब जीता। उनका चयन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (VKSU), आरा में अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर किया गया है। यह चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा किया गया था, जिसमें उन्होंने मेधा सूची में 17वां स्थान प्राप्त किया और विश्वविद्यालय की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया

डॉ. रोहिणी ने अपनी पीएचडी वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से वर्ष 2018 में पूरी की थी। इसके अलावा, उन्होंने स्नातक की डिग्री एचडी जैन कॉलेज से प्राप्त की है. 

रोहिणी का 9 सालों का टीचिंग करियर रहा है। 9 साल तक बच्चों को पढ़ाने के बाद रोहिणी ने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा है। इसके बाद उन्हें लगातार सफलता भी मिल रही है। फिलहाल परिवार के साथ पटना में रहती हैं। रोहिणी पटना यूनिवर्सिटी के बीएन कॉलेज में अंग्रेजी विभाग भी रही है। 

रोहिणी झा ने मिसेज इंडिया का खिताब जीतने के बाद वियतनाम में होने वाली मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेने की योजना बनाई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से वह इसमें शामिल नहीं हो सकीं. इससे पहले भी वह मिसेज बिहार रह चुकी हैं।

डॉ. रोहिणी सहरसा जिले के चैनपुर की निवासी हैं और उनके पति रमेश झा एक अधिवक्ता हैं. उनका योगदान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और उनकी उपलब्धियाँ प्रेरणादायक हैं।



 


Editor's Picks