Bihar News: आरा कांग्रेस कार्यालय में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, जमकर हुई हाथापाई, कई घायल, राष्ट्रीय सचिव के सामने घटी घटना
Bihar News: आरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर हथापाई हुई।
Bihar News: बिहार के आरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद कांग्रेस विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव की मौजूदगी में यह हंगामा हुआ। दरअसल, छत्तीसगढ़ के भिलाई से विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी देवेंद्र यादव एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आरा पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई और धक्का-मुक्की में बदल गई।
आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता
कार्यालय में मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पुलिस की मदद से स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में लाने की कोशिश की। इसके बावजूद मौके पर हालात काबू में नहीं हुए। जानकारी अनुसार कार्यकर्ताओं के बीच का हाथापाई खूनी झड़प तक पहुंच गया है। कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भीड़ गए हैं। कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
कार्यकर्ताओं ने किया था जोरदार स्वागत
भोजपुर जिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक गुरुवार को उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गई जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। बैठक के दौरान जमकर हाथापाई और मारपीट हुई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी तथा छत्तीसगढ़ के भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव के प्रथम आगमन पर उनका स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जैसे ही देवेंद्र यादव कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया।
इस कारण हुआ विवाद
इसी दौरान भीड़ में मौजूद कांग्रेस के दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ते देख अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया। हंगामे के शांत होने के बाद देवेंद्र यादव का औपचारिक स्वागत किया गया और कार्यक्रम आगे बढ़ा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह विवाद संगठनात्मक वर्चस्व को लेकर था। जो पहले से ही अंदरूनी खींचतान का कारण बना हुआ है। फिलहाल स्थानीय नेतृत्व मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश में जुटा है। इस मामले में जांच की जा रही है।
आरा से आशीष की रिपोर्ट