Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई में हुआ बड़ा काम

Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई की गई है। मोबाइल चोरी के आरोप में मुकुल राम गिरफ्तार किया गया है।

आरा रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर- फोटो : news4nation

Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ और जीआरपी की टीम प्लेटफॉर्म पर नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक ट्रेन आने के बाद एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में उतरकर रॉन्ग साइड भागने लगा। जवानों को उस पर शक हुआ तो उसे दौड़ाकर प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित जीआरपी थाना के सामने पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम मुकुल राम, निवासी कोईलवर थाना, जिला भोजपुर बताया। उसने स्वीकार किया कि वह एक यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहा था। जब उससे बरामद मोबाइल का लॉक खोलने को कहा गया तो वह लॉक नहीं खोल सका और उसने माना कि मोबाइल चोरी का है। टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी कर उसके पर्स से मोबाइल बरामद कर जब्त कर लिया। इसके बाद लिखित शिकायत के साथ उसे आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी आरा को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी कोईलवर थाना क्षेत्र से शराब कारोबार और चोरी के मामलों में कई बार जेल जा चुका है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा