Bihar Politics : भोजपुर के तरारी विधानसभा क्षेत्र को विकास की मिली सौगात, मंत्री अशोक चौधरी ने 190 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Bihar Politics : भोजपुर के तरारी विधानसभा क्षेत्र को विकास की सौगात मिली है. जहाँ मंत्री अशोक चौधरी ने 190 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया....पढ़िए आगे

विकास की सौगात - फोटो : SOCIAL MEDIA

ARA : भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा के लोगो के लिए आज का दिन सौगातों से भरा रहा, जहाँ की विधानसभा क्षेत्र के पिरो बचरी कालेज मैदान में ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा आज 190 करोड़ की योजनाओ का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। तरारी को ऐतिहासिक सौगात आज सरकार के द्वारा मिला। जहां की विधानसभा क्षेत्र की 76 सड़कों को जिनकी लंबाई 143 किलोमीटर है जिसका आज उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। तरारी विधानसभा के युवा विधायक विशाल प्रशांत ने अपने किए गए वादे के तहत वादा नहीं प्राण हमारा संकल्प हकीकत बना। इसके गवाह बिहार सरकार के कई मंत्री बने।

ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह एवं खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री लेसी सिंह मौजूद रही। इस दौरान एक साथ इन सड़कों के निर्माण एवं उद्घाटन को लेकर रिमोट से अतिथियों के द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार के संकल्प को दोहराते हुए बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जिस तरह से 2005 के बाद बिहार को विकसित बिहार बनाने का संकल्प लेते हुए नीतीश कुमार आगे बढ़ रहे हैं। वह काफी सराहनीय है और यह काम केवल हमारे नेता नीतीश कुमार ही कर सकते हैं।

वही मंत्री अशोक चौधरी ने सरकार की योजनाओं एवं किया जा रहे कार्यों का विवरण देते हुए कहां की आज जिस तरह से बिहार सरकार ने 20 साल में नई ऊंचाई को हासिल किया है। यह नीतीश कुमार के दूरदर्शी सोच को परिभाषित करता है। वहीं राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोलते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि एस आईआर पर जो लोग वोटर अधिकार यात्रा पर निकले हैं। वह बिल्कुल बिहार की यात्रा कर रहे हैं। उनको इसे कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि कल तक जो लोग संविधान को खतरे में बता रहे थे। वही लोग एसआईआरको लेकर रोना रो रहे हैं, और वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। वही तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष करते हुए अशोक चौधरी ने हमला बोलते हुए कहा कि जिनके उम्र नहीं है वह हमारे नेता को समझ रहे हैं।

मंत्री ने कहा की इनके पिताजी के राज में लौंडा का नाच मुख्यमंत्री आवास में होता था। लाठी पिलावन तेल घुमावन रैली होता था। वे लोग अपने राज को भूल गए। बिहार में अपहरण उद्योग की शुरूआत उनके पिताजी के शासनकाल में हुई थी। वही आज एक साथ इतनी योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास होने के बाद तरारी विधानसभा के विधायक विशाल प्रशांत ने कहा कि यह हमारे देश के प्रधानमंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी सोच का परिणाम है। 9 महीने के कार्यकाल में उन्होंने जो जनता से वादा किया था। उसको पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि उनकी लड़ाई 9 महीने बनाम 9 साल है। तभी तो तरारी का विकास 9 साल में कुछ नहीं हो पाया। इसलिए अब वह इसको आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। तरारी विधानसभा में औद्योगिक इकाइयां लगाई जाएगी। इसके अलावे बेरोजगार भाइयों को नौकरी दिलाने के साथ-साथ किसानों के हर खेत तक पानी पहुंचाने का भी काम किया जाएगा। 

आरा से आशीष की रिपोर्ट