भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग, 27 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेगा परिवार

भरत तिवारी की मां आशा देवी ने सरकार व पुलिस प्रशासन पर लगाए वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अब पूरे परिवार के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का एलान की हैं। उनकी ने कहा है कि उनलोगों का यह भूख हड़ताल जबतक न्याय मिलेगा जारी रहेगा.....

भूख हड़ताल पर बैठेगा भरत तिवारी का परिवार- फोटो : आशीष

Arrah : भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में घटना के पांच महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न्याय नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने आंदोलन का निर्णय लिया है। भरत तिवारी की मां आशा देवी ने शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 से परिवार के सदस्यों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें भरत के भाई चंदन तिवारी, भाभी सुमन देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य व समर्थक शामिल होंगे।


सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन अधूरे रहने का दावा, दर-दर भटकने को मजबूर परिवार

आशा देवी ने कहा कि जब तक उनके बेटे की हत्या के मामले में परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि बेटे को खोने के बाद परिवार इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन दिए गए आश्वासनों में से एक भी अब तक पूरा नहीं किया गया।


केवल एक एसटीएफ सिपाही की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल, अन्य आरोपितों के खुलेआम घूमने का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस मामले में पुलिस ने अब तक केवल एसटीएफ के एक सिपाही को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपित अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। परिवार ने सभी आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।


पांच महीने बाद भी न्याय न मिलने से आक्रोश, आंदोलन को बताया अंतिम विकल्प

परिजनों का कहना है कि पांच महीने से अधिक समय गुजरने के बाद भी न्याय की उम्मीद पूरी नहीं होने के कारण अब उनके पास आंदोलन का रास्ता अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। भूख हड़ताल की घोषणा के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।


27 नवंबर से प्रस्तावित आंदोलन और प्रशासनिक पहल पर टिकी निगाहें

परिवार द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के ऐलान के बाद अब सभी की नजरें शुक्रवार, 27 नवंबर से शुरू होने वाले आंदोलन तथा सरकार व पुलिस प्रशासन की ओर से उठाए जाने वाले संभावित कदमों पर टिकी हैं।


आशीष की रिपोर्ट