Ara News : प्रसव के दौरान महिला की मौत पर परिजनों का भड़का गुस्सा, सड़क जाम कर की कार्रवाई की मांग

Ara News : आरा में प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. जिसके बाद सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा......पढ़िए आगे

परिजनों ने किया बवाल - फोटो : ASHISH

ARA : जिले के बिहिया में उस समय परिजन और लोगों का गुस्सा भड़क उठा। जब एक महिला की प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिहिया तीयर पथ को जाम कर दिया। और दोषी झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। जाम की सूचना मिलते ही बिहिया थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच परिजन और लोगों को समझाने बुझाने में लग गए। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहिया मेला रोड निवासी नारायण प्रसाद की पत्नी डिंपल देवी का तीसरा डिलीवरी होने वाला था। परिजनों ने आरोप लगाया कि इससे पहले डिंपल देवी का एक लड़का और एक लड़की नॉर्मल डिलीवरी से हुआ था। लेकिन डॉक्टर पैसे की लालच में आकर बड़ा ऑपरेशन करने के लिए बोला। बिना परिजनों के रजामंदी से डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया। जिसके चलते डिंपल देवी की स्थिति नाजुक होने लगी। तो डॉक्टर द्वारा एंबुलेंस मंगा कर महिला को बेहतर इलाज के लिए आरा भेज दिया। 

इसी दौरान परिजन से मोटी रकम भी वसूल कर ली गई। वही डिंपल देवी का आरा में इलाज के क्रम में मौत हो गई। उधर डिंपल देवी की मौत की सूचना परिजन को दे डॉक्टर के वहां से फरार होने की बात बताई जा रही है। जबकि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। बिहिया थाना अध्यक्ष संजीव कुमार और चिकित्सा पदाधिकारी नंदकिशोर प्रसाद द्वारा परिजन और लोगों को समझा बूझकर सड़क को जाम से हटाया गया।  

चिकित्सा पदाधिकारी नंदकिशोर  प्रसाद ने बताया कि बिहिया में जितने भी हॉस्पिटल चल रहे हैं। उसकी सूची तैयार कर इसकी जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। इसी आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क से जाम को हटाया। तब जाकर घंटे से लगा जाम के बाद यातायात सुचारू रूप से बहस हो पाया। वही बिहिया थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में लग गई है।

भोजपुर से आशीष की रिपोर्ट