Bihar Crime: बांका में ट्रक पलटने से दर्दनाक हादसा, साल के मासूम समेत तीन मवेशियों की मौत, बवाल के बाद पथराव,पुलिसकर्मी घायल

Bihar Crime: खाद से लदा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क पर पलट गया, जिसकी चपेट में आकर 5 वर्षीय मासूम बच्चे समेत तीन मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।...

पुलिस पर पथराव- फोटो : reporter

Bihar Crime: बांका जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को गम और गुस्से में डुबो दिया। खाद से लदा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क पर पलट गया, जिसकी चपेट में आकर 5 वर्षीय मासूम बच्चे समेत तीन मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, हादसा अचानक उस वक्त हुआ जब ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इसी दौरान पास में मौजूद मासूम बच्चा हैप्पी कुमार ट्रक की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथ ही तीन मवेशी भी इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। देखते ही देखते जिले के सबसे व्यस्त रास्तों में से एक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और पूरा यातायात ठप हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की। लेकिन भीड़ का गुस्सा बढ़ता गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी तेज हो गई। इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और मामला पथराव तक पहुंच गया।

पथराव की घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें कुछ थाना स्तर के अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। प्रशासन लगातार ग्रामीणों को समझाकर स्थिति शांत करने और यातायात बहाल करने की कोशिश कर रहा है।फिलहाल पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और ट्रक चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट- चंद्रशेखरल भगत