POLITICAL NEWS - गरीबों को धरती पर रहने के लिए घर नहीं, सरकार की प्राथमिकता जरूरतमंद लोगों को मदद करना होना चाहिए : मुकेश सहनी
POLITICAL NEWS - VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमलोगों के अधिकार के लिए संघर्ष किया था। जिसकी वजह से हम लोग यहां है। अब हमलोगों को अपनी आनेवाली पीढ़ी के हक के लिए संघर्ष करना होगा।
BEGUSARAI - विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज बेगूसराय में लोगों को संबोधित करते हुए अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो लड़ाई लड़ी उसका परिणाम है कि आज हम यहां हैं, आज आने वाली पीढ़ी के लिए हमें संघर्ष करना होगा।
श्री सहनी ने बेगूसराय में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि बिहार में हर साल बाढ़ आती है लेकिन अब तक इसका कोई उपाय नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह इलाका भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता जरूरतमंद लोगों को मदद करने की होनी चाहिए, लेकिन आज गरीबों को कोई नहीं पूछ रहा।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान के जरिए सभी लोगों को समान अधिकार दिए। उन्होंने कहा कि आज एक वोट की कीमत समझने की जरूरत है। श्री सहनी ने लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने लिखाने की अपील कर कहा कि शिक्षित बनने के बाद ही हम आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज लोग चांद पर घर बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन गरीबों के लिए धरती पर घर नहीं है।
आज गरीबों के कल्याण की बात नहीं की जा रही है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहकर वोट की कीमत समझने की बात कही।