Bettiah Police: SP डॉ. शौर्य सुमन के आदेश से बेतिया जिले के नौ पुलिस अधिकारियों का तबादला! क्यों लिया बड़ा फैसले, जानें वजह
बेतिया जिले में एसपी शौर्य सुमन ने अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से नौ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। जानें किसे कहां भेजा गया।

Bettiah Police- फोटो : social media
बिहार के बेतिया जिले में अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने नौ पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। उन्हें 24 घंटे के भीतर नई जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि यह कदम क्षेत्र में अपराध की घटनाओं को नियंत्रित करने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
किसका कहां हुआ तबादला? देखिए पूरी सूची
- राणा प्रसाद
- पूर्व पद: अनुसूचित जाति जनजाति थाना, थानाध्यक्ष
- नया पद: मैनाटांड़ थाना, थानाध्यक्ष
- सुधा कुमारी
- पूर्व पद: महिला थाना, थानाध्यक्ष
- नया पद: पुरुषोत्तमपुर थाना, थानाध्यक्ष
- देवेंद्र कुमार
- पूर्व पद: कुमारबाग थाना, थानाध्यक्ष
- नया पद: नवलपुर थाना, थानाध्यक्ष
- बृज किशोर दास
- पूर्व पद: अनुसूचित जाति जनजाति थाना, अपर थानाध्यक्ष
- नया पद: उसी थाना में थानाध्यक्ष
- ऋतुराज जायसवाल
- पूर्व पद: इनरवा थाना, अपर थानाध्यक्ष
- नया पद: कुमारबाग थाना, थानाध्यक्ष
- श्यामली कमल
- पूर्व पद: मैनाटांड़ थाना, अपर थानाध्यक्ष
- नया पद: महिला थाना, थानाध्यक्ष
- मंटू कुमार
- पूर्व पद: मैनाटांड़ थाना, थानाध्यक्ष
- नया स्थान: पुलिस केंद्र बुलाया गया
- अनुपम राय
- पूर्व पद: नवलपुर थाना, थानाध्यक्ष
- नया स्थान: पुलिस केंद्र बुलाया गया
- संजीव कुमार
- पूर्व पद: पुरुषोत्तमपुर थाना, थानाध्यक्ष
- नया स्थान: पुलिस केंद्र बुलाया गया
- भोजपुर जिले में भी थानों में बदलाव
- बेतिया के बाद आरा (भोजपुर) में भी तीन थानों में नई नियुक्तियां की गई हैं। भोजपुर एसपी राज के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया।
- राजेश मालाकार (2009 बैच)
- पद: तरारी थाना, नया थानाध्यक्ष
- संदीप कुमार (2018 बैच)
- पूर्व पद: कृष्णागढ़ थाना
- नया पद: खवासपुर थाना, थानाध्यक्ष
- सनोज कुमार
- पद: सिकरहटा थाना, नया थानाध्यक्ष
Editor's Picks