Bihar News : पीएम मोदी ने पश्चिम चंपारण को दी 11 परियोजनाओं की सौगात, कुमारबाग SEZ का किया वर्चुअल शिलान्यास

Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेतिया कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) की प्रस्तावित परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास किया, जो बियाडा के 125 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी.....पढ़िए आगे

बेतिया को सौगात - फोटो : SOCIAL MEDIA

BETTIAH : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज वैशाली जिले से चनपटिया प्रखंड अंतर्गत बेतिया कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ), बियाडा के 125 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को 24 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है। इसी क्रम में प• चंपारण जिले को भी 11 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।  

इस संबंध मे जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया की 325 करोड की लागत से बने योजनाओ का उद्घाटन और 125 एकड मे 110 करोड की लागत से कुमार बाग स्पेशल एकोनोमी जोन का शिलान्यास किया गया है। जिसमे बगहा 2 का ग्रिड सब स्टेशन मौजूद है । इसी के एनएच 139 डब्लू का शिलान्यास किया गया है। आज बेतिया कुमारबाग के औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखा गया। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

डीएम ने बताया कि करीब 110 करोड़ की योजना से स्पेशल इकोनॉमिक जोन का शिलान्यास प्रधानमंत्री के द्वारा किया गया है। इस स्पेशल एकोनोमी जोन मे जो कारोबारी अपना पूंजी निवेश करेंगे।  उन्हे भारत व बिहार सरकार की बहुत सी टैक्सो से छुटकारा भी मिलेगा।  साथ ही यहाँ से कारोबारी अपने मालो को आसानी से निर्यात भी कर सकेंगे। 

इस मौके पर आज पीएम शहरी आवास योजना के तहत 10 लाभार्थीयो को गृह प्रवेश की चाभी दी गई। गृह की चाभी पाकर काफी खुश दिखी और सरकार को इसके लिये धन्यवाद दी ।

आशीष की रिपोर्ट