Bhagalpur IAS: 2020-2021के IAS टॉपर शुभम कुमार बने बिहार भागलपुर के नगर आयुक्त, मिला एक और टॉपर अधिकारी
Bhagalpur IAS: IAS टॉपर शुभम कुमार को नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व आयुक्त डॉ. प्रीति को जहानाबाद का डीडीसी बनाया गया है। जानिए दोनों अधिकारियों का प्रशासनिक सफर।
Bhagalpur IAS: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2020-21 बैच में टॉपर रहे शुभम कुमार को नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। यह उनकी पहली नियुक्ति है इस स्तर पर, जहां वे शहरी विकास की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
इससे पहले शुभम कुमार बाढ़ के एसडीओ के रूप में कार्यरत थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को उनका स्थानांतरण आदेश जारी किया।जिले को शुभम कुमार और प्रदीप कुमार सिंह जैसे दो IAS टॉपर अधिकारियों की सेवाएं मिलना बड़ी उपलब्धि है।
कटिहार से लेकर आईआईटी और UPSC टॉपर तक का सफर
शुभम कुमार मूल रूप से कटिहार जिले के कदवा प्रखंड के कुम्हरी गांव के निवासी हैं। उन्होंने IT मुंबई से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech किया (2018)।2019 में UPSC में 290वीं रैंक हासिल की।2020 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर IAS बने।उनके पिता देवानंद सिंह पूर्णिया में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में प्रबंधक हैं। शुभम का चयन और कार्यशैली युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।
पूर्व नगर आयुक्त डॉ. प्रीति का उल्लेखनीय कार्यकाल
डॉ. प्रीति, जिन्होंने पिछले नौ महीने तक नगर आयुक्त के रूप में शहर का नेतृत्व किया, को अब जहानाबाद का डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) नियुक्त किया गया है। उनके कार्यकाल में शहर का समग्र सुंदरीकरण किया गया। इस दौरान स्टेशन चौक, डंपिंग साइट्स को पार्क में बदला गया। पुराने प्याऊ और सार्वजनिक शौचालयों का कायाकल्प किया गया। आपसी विवादों को समझदारी से सुलझाया गया। डॉ. प्रीति के कार्यकाल में नगर निगम में प्रशासनिक समन्वय और तेज़ी से विकास की नई मिसाल कायम हुई।