Bhgalpur BJP Leader Wife: बिहार में बीजेपी नेता की पत्नी की मौत, शोक में डूबा परिवार, पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने दी संत्वाना

भागलपुर के सुलतानगंज प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण सिंह की पत्नी राधा रानी सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। जानिए कैसे भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि और परिवार को ढांढस बंधाया।

bhagalpur BJP Leader Wife
bhagalpur- फोटो : news4nation

Bhgalpur BJP Leader Wife Death: भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के तिलकपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह की धर्मपत्नी राधा रानी सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। इससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। अरुण सिंह जनसंघ काल से बीजेपी के साथ जुड़े हुए थे। पत्नी की मौत पर भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा कि एकाएक मेरी पत्नी राधा रानी सिंह की एकाएक तबीयत बिगड़ गई। हमलोग ने एंबुलेंस बुलाई, हालांकि, तब तक कुछ समझ पाते मेरी पत्नी मुझे छोड़कर चल गई। धर्मपत्नी की  मौत से अरुण सिंह पूरी तरह टुट चुके हैं।

अरुण सिंह के भर पूरे परिवार में खामोशी छाया हुआ है। घटना को जानकारी मिलते ही गांव से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता सांत्वना दें रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही,भाजपा के पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे , तिलकपुर अरुण सिंह आवास पहुंचे। यहां तक कि शवयात्रा में भी शामिल हुए और  तिलकपुर से लेकर, श्मशान घाट साथ गए। इस घड़ी में आश्रिनी कुमार चौबे, अपने जनसंघ काल के साथी अरुण सिंह को हिम्मत और सांत्वना देते हुए दिखाई दिए।

भागलपुर से balmukund kumar की रिपोर्ट

Editor's Picks