Bihar Politics -मुसलमानों की पार्टी है राष्ट्रीय जनता दल, भारत नहीं पाकिस्तान के साथ हैं देश के मुस्लिम, भाजपा विधायक ने दिया बड़ा बयान

Bihar Politics - पहलगाम हमले के आक्रोशित भाजपा विधायक ने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है, उन्होंने कहा कि मुसलमान कभी भी भारत का समर्थन नहीं कर सकता है।

Bihar Politics -मुसलमानों की पार्टी है राष्ट्रीय जनता दल, भारत नहीं पाकिस्तान के साथ हैं देश के मुस्लिम, भाजपा विधायक ने दिया बड़ा बयान
मुसलमानों पर विधायक ने निकाली भड़ास- फोटो : अंजनी कुमार कश्यप

Bhagalpur - पहलगाम हमले में जिस तरह धर्म पूछकर 27 हिन्दूओं की हत्या की गई। उससे देश में आक्रोश है। यह आक्रोश अब राजनीतिक रंग ले चुका है। भागलपुर के बिहूपुर से विधायक सह सचेत इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा कि देश का मुसलमान भारत के साथ नहीं, बल्कि पाकिस्तान के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि 27 लोगों की मौत हो गई। लेकिन बिहूपुर में किसी मुसलमान ने उनके एक कैंडल तक नहीं जलाया। बल्कि वह लोग देश के हिन्दूओं को मुसलमान बनाना चाहते है। यह कहते हैं कि जब तक कलमा नहीं पढ़ेंगे, एक भी हिन्दूओं को नहीं छोड़ेंगे।

कुमार शैलेंद्र यहीं पर नहीं रूके, उन्होंने कहा कि यह वह तबका है, जिनके लिए कितना भी कुछ करो,   यह आपको कभी वोट नहीं देंगे। देश की जो भी योजनाएं चलती  है, उसका लाभ उन्हें भी मिलता है। उन्हें भी चावल मिलता है, उजाला योजना का लाभ दिया जाता है। लेकिन बात जब वोट देने की बारी होती है तो वह राजद को देते हैं। 

उनके घर के बाहर नालियां बहता है, लैट्रिन बहता  है।   लेकिन  कभी उन  पार्टी के नेताओं  को नहीं कहते कि इसकी सफाई कौन कराएगा। कुमार शैलेंद्र ने कहा कि मेरे इलाके में हिन्दूओं की आबादी 70 परसेंट है,  30 परसेंट मुस्लिम हैं, लेकिन  फिर भी चुनाव   में सभी उन लोगों की जीत  हुई है। वजह है कि हमलोग आपस में लड़ते रहते हैं। एकजुट नहीं है।

अपनी बात पर कायम रहते हुए कुमार शैलेंद्र ने राजद को मुसलमानों को पार्टी बताया। उन्होंने कहा राजद के  लोगों को सबसे ज्यादा  चिंता मुसलमानों की है।

Report - anjanee kumar kashyap