Ambani in Gaya Ji: अनिल अंबानी ने गया में किया पूर्वजों का पिंडदान, बोधगया में की पूजा-अर्चना

भारत के प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ शुक्रवार को गयाजी पहुंचे।विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में उन्होंने अपने पूर्वजों का पिंडदान किया।

अनिल अंबानी ने गया में किया पूर्वजों का पिंडदान- फोटो : Reporter

Ambani in Gaya Ji: भारत के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ गया पहुंचे। उन्होंने यहां विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में अपने पूर्वजों का पिंडदान किया और बोधगया में महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध को नमन किया।

अंबानी दंपति ने शुक्रवार को गया एयरपोर्ट पहुंचे और सीधे बोधगया के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे गया स्थित विष्णुपद मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से अपने पूर्वजों का पिंडदान किया। पिंडदान की पूरी प्रक्रिया पहले से ही तैयार की गई थी।

इसके बाद अंबानी दंपति ने पालनपीठ मां मंगला गौरी मंदिर में भी दर्शन किए। मां मंगला गौरी को लेकर भक्तों की अटूट श्रद्धा है।

अंबानी परिवार की यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। बोधगया, विष्णुपद मंदिर और मंगला गौरी मंदिर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

अंबानी दंपति की इस यात्रा ने गया और बोधगया की धार्मिक महत्ता को एक बार फिर से उजागर किया है।

रिपोर्ट- मनोज कुमार