Bihar Election 2025: रिकॉर्ड नौवीं बार मैदान में डॉ. प्रेम कुमार, इस बार मुकाबला हो सकता है दिलचस्प, जानें वजह

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में गयाजी सीट से बीजेपी नेता और मंत्री डॉ. प्रेम कुमार लगातार 9वीं बार जीत की कोशिश में मैदान में हैं। 1990 से अब तक वे इस सीट से अजेय रहे हैं।

गयाजी में चुनावी घमासान!- फोटो : social media

Bihar Election 2025: गयाजी विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार पूरे बिहार की नज़रें गया जिले की इस ऐतिहासिक सीट पर हैं। कभी गया टाउन के नाम से जानी जाने वाली यह सीट अब गयाजी के नाम से प्रसिद्ध है और यहां की राजनीति लंबे समय से एक ही नाम के इर्द-गिर्द घूमती रही है वह है BJP विधायक डॉ. प्रेम कुमार। वे इस बार लगातार नौवीं बार चुनावी रणभूमि में हैं और अपने तीन दशकों से अधिक लंबे राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ताकत से मैदान में डटे हैं।

1990 से लगातार जीत का रिकॉर्ड

डॉ. प्रेम कुमार ने 1990 में पहली बार इस सीट से जीत हासिल की थी। उस वक्त उन्होंने CPI नेता शकील अहमद खान को मामूली अंतर से हराया था।तब से अब तक वे कभी चुनाव नहीं हारे, 1995, 2000, 2005, 2010, 2015 और 2020 — हर चुनाव में जनता ने उन्हें ही चुना। उनकी लोकप्रियता इस बात से झलकती है कि हर बार बदलते राजनीतिक समीकरणों के बावजूद गया शहर के मतदाता  भरोसा जताते रहे हैं।

गया टाउन से गयाजी

शहर का नाम गया टाउन से गयाजी रखे जाने के बाद विधानसभा सीट का नाम भी बदल गया,परंतु यहां की राजनीति और मुद्दे आज भी वही हैं। बुनियादी ढांचा, पर्यटन, रोजगार और धार्मिक विकास।गयाजी एक ऐसा शहर है जो एक साथ बौद्ध, जैन और हिंदू धर्मों की आस्था से जुड़ा है। इस वजह से यहां के मतदाता परंपरा और आधुनिकता दोनों को बराबर महत्व देते हैं।

इस बार के प्रमुख उम्मीदवार

2025 के इस चुनावी समर में डॉ. प्रेम कुमार के सामने दो चुनौतीपूर्ण प्रतिद्वंदी हैं। मोहन शर्मा (कांग्रेस),जो स्थानीय शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर जनता को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। धीरेंद्र अग्रवाल (जन सुराज पार्टी), जिनका फोकस युवाओं और व्यापारियों को साधने पर है।