'लफुआ' की तरह हैं राहुल गाँधी ! पीएम मोदी पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर भड़के जदयू के संजय झा
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच संबंधों का भी जिक्र किया और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। इस पर जदयू के संजय झा ने उन्हें आड़े हाथों लिया है.
Sanjay Jha : जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक बयान को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है। संजय झा ने कहा कि बिहार की भाषा में कहें तो राहुल गांधी ‘लफुआ’ की तरह व्यवहार करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को संवैधानिक पद की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत भी दी।
संजय झा का यह बयान कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद आया है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच संबंधों का भी जिक्र किया और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा।
राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय झा ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद एक संवैधानिक पद है और इस पद पर बैठे व्यक्ति को अपनी भाषा और आचरण की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखना जरूरी है।
संजय झा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की भाषा में कहें तो वह लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर ‘लफुआ’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के बजाय मुद्दों पर बात करने की सलाह दी।
दरअसल, कांग्रेस के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति को लेकर सवाल उठाते हुए भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों और विभिन्न देशों के साथ सरकार के रवैये पर टिप्पणी की थी। इसी दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का भी संदर्भ दिया। राहुल गांधी के इस बयान के बाद अब एनडीए नेताओं की ओर से कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा जा रहा है।
रंजन की रिपोर्ट