Bihar News:बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में उछाल, रिकॉर्ड खरीदारी से बाजार गरम,पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों पर लगा ब्रेक, पीएम की अपील के बाद इस जिले में ई-वाहनों की हुई बंपर बिक्री

Bihar News: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री ने ऐसा रफ्तार पकड़ा है मानो सड़कों पर कोई नई खामोश क्रांति उतर आई हो।.....

इलेक्ट्रिक क्रांति का धमाका- फोटो : X

Bihar News: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री ने ऐसा रफ्तार पकड़ा है मानो सड़कों पर कोई नई खामोश क्रांति उतर आई हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की पुरजोर अपील और राज्य सरकार की आकर्षक सब्सिडी योजना ने मिलकर बाजार का पूरा रुख बदल दिया है। गया जिले में मात्र 15 दिनों के भीतर 455 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दर्ज की गई है, जो इस बात का सबूत है कि अब लोग ईंधन की जगह इलेक्ट्रिक सफर को तवज्जो दे रहे हैं।

 पहले जहां बिक्री धीमी थी, वहीं अब रोज़ाना 5-6 इलेक्ट्रिक स्कूटी आराम से बिक रही हैं। ग्रामीण इलाकों में भी इस खामोश सवारी की मांग तेज़ी से बढ़ी है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा दी जा रही अनुदान राशि ने ग्राहकों के दिल में भरोसा पैदा किया है, जिससे खरीदारी में तेजी आई है।

बिहार सरकार की सब्सिडी योजना के तहत सामान्य वर्ग को चार पहिया वाहन पर 1.25 लाख रुपये और SC-ST वर्ग को 1.50 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। वहीं दोपहिया वाहनों पर 7,500 से 10,000 रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है। महिला खरीदारों के लिए यह राहत और भी खास है इलेक्ट्रिक दोपहिया पर 12,000 रुपये, कार पर 1 लाख रुपये और मालवाहक वाहनों पर 50,000 से 60,000 रुपये तक की सहायता दी जा रही है।

डीटीओ कार्यालय के अनुसार गया में 437 से अधिक दोपहिया और 18 फोर-व्हीलर वाहनों पर सब्सिडी दी जा चुकी है। प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और डीबीटी आधारित है, जिससे राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुँचती है। अधिकारियों के मुताबिक ई-वाहनों के बढ़ते उपयोग से सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम हुआ है। लोग अब साझा यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे यातायात नियमों के उल्लंघन और चालानों में भी कमी दर्ज की गई है। यह बदलाव सिर्फ बाजार का नहीं, बल्कि सोच का भी हैजहां धुआं पीछे छूट रहा है और हरित भविष्य आगे बढ़ रहा है।