Bihar News : वट सावित्री की पूजा कर महिलाएं कर रही थी पति के लम्बी उम्र की कामना, उधर गया में पत्नी ने जहर देकर पति को उतारा मौत के घाट, पढ़िए पूरी खबर
GAYA : जिले के डोभी थाना क्षेत्र के केसापी गांव में एक पत्नी के द्वारा पति को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। मामला सोमवार का है जब महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर वट सावित्री पूजा कर रही थी। आरोप है कि मंटू यादव की पत्नी लखिया देवी ने तरबूज में जहर मिलाकर उसे खिला दिया है। जिसके बाद मंटू की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक मंटू यादव ट्रक में खलासी का काम करता था। उसकी शादी 2022 में झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी खेमन यादव की बेटी लखिया देवी से हुई थी। शादी के बाद से लखिया देवी अधिकतर मायके में रहती थी। एक महीना पहले ही वह ससुराल लौटी थी। घटना से दो दिन पहले मंटू शराब पीकर घर आया था। दोनों में झगड़ा हुआ और उसी रात मंटू ट्रक पर चला गया। इसके बाद उसकी पत्नी लाखिया देवी ने फोन कर मंटू को बुलाया। इसके बाद घर आ कर दोनों कमरे में चले गए।
बताया जाता है कि कुछ देर बाद मंटू चिल्लाने लगा और दरवाजा खुलवाने पर मंटू ने अन्य परिजनों को बताया कि तरबूज में गोली मिलाकर उसे खिलाया गया है। जिसके बाद उसकी हालत भी बिगड़ती गई। इसके बाद मृतक के भाई ने लखिया देवी के पिता खेमन यादव को फोन कर सूचना दी गई। जिसके बाद मंटू के ससुर, सास और साला घर पहुचा, और मंटू को अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर में मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना पर डोभी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक थाना में किसी तरह की एफआईआर दर्ज मृतक के अन्य परिजनों के द्वारा नही कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
गया से मनोज की रिपोर्ट