डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह का न्योता देने गया पहुंचे राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह, कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत

बिहार केसरी' डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का गयाजी के कांग्रेस नेताओं को न्योता देने खुद राज्य सभा सांसद अखिलेश पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने अखिलेश सिंह को चांदी का मुकुट पहना भव्य स्वागत किया...

गयाजी में कांग्रेस राज्य सभा सांसद अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत- फोटो : रिपोर्टर

Gayaji : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और आधुनिक बिहार के निर्माता 'बिहार केसरी' डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर राजधानी पटना के बापू सभागार में एक भव्य प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाना है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने और लोगों को आमंत्रण देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह विशेष रूप से गयाजी पहुंचे। गयाजी पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका बेहद गर्मजोशी और जोरदार स्वागत किया।


चांदी का मुकुट और राख से बना अनोखा स्केच भेंट कर किया गया सम्मानित

गयाजी आगमन के दौरान कांग्रेस पार्टी में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर गयाजी जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुमार ओंकार शक्ति ने राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह को भव्य चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। 


इसके साथ ही उन्हें राख से तैयार किया गया एक आकर्षक और अनोखा स्केच भी भेंट किया गया, जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के ऐतिहासिक योगदान को किया गया याद

इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं और नेताओं ने बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के महान व्यक्तित्व, उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान और राज्य के विकास में उनके ऐतिहासिक कार्यों को श्रद्धापूर्वक याद किया। 


साथ ही, पटना के बापू सभागार में होने वाले इस प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह में गया जिले से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी को लेकर भी रूपरेखा पर चर्चा की गई।