Bihar News : जमुई मे अपराधियों का तांडव, महिला से दिनदहाड़े छिनी सोने की चेन, पुलिस बनी मूकदर्शक

Bihar News : जमुई में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इसी कड़ी में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन छीन लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है........पढ़िए आगे

महिला से छिनतई - फोटो : SUMIT

JAMUI : आये दिन जमुई मे अपराधियों का मनोबल सर चढ़ कर बोल रहा है। पिछले कुछ महीनों का आपराधिक रिकॉर्ड देखे तो जमुई टाउन थाना क्षेत्र के अलावा जिले मे अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता दिख रहा है। अमूमन जिले मे आपराधिक घटनाएं होती रहती है लेकिन पुलिस की तत्परता से घटनाओं का सफल उद्धभेदन किया जाता रहा है। लेकिन विगत कई महीनों से जिले मे हो रही घटनाओ को लेकर ना ही पुलिस की तत्परता नज़र आ रही है और ना ही कोई सफलता पुलिस के हाथ लग रही है। 

इसी कड़ी मे आज  दिनदहाड़े अति व्यस्ततम इलाके सर्किट हाउस के समीप एक चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की बाईपास रोड की रहनेवाली रुमा कुमारी आज दोपहर करीब 11 बजे जिला शिक्षा कार्यालय जा रही थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने जिला अतिथि गृह के समीप दिनदहाड़े उनके गले से सोने की चेन को झपट्टामार कर ले उड़े। 

आनन फानन मे पीड़ित महिला ने अपने परिजनों की इसकी सूचना दी। जिसके बाद टाउन थाना मे पीड़िता ने आवेदन देकर शिकायत दर्ज़ कराई। बहरहाल ऐसे दिनदहाड़े शहर के व्यस्ततम इलाके मे इस घटना का होना कही ना कही पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करता है। आपको बता दें की पूर्व मे हुई ऐसी ही घटनाओ का पुलिस द्वारा अभी तक उधभेदन नहीं किया गया है, ऐसे मे अपराधियों का मनोबल बढ़ना लाजिमी है। 

इसके अलावा हत्या, लूट और डकैती के भी कई मामलो मे भी जमुई पुलिस को अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। अब देखना यह है की जमुई पुलिस अपराधियों पर नकेल कस पाती है या यूँ ही अपराधियों का तांडव जिले मे बदस्तूर जारी रहेगा।

सुमित की रिपोर्ट