Bihar News : केंद्र की इस योजना में गया जिला देश भर में रहा अव्वल, केंद्रीय कृषि मंत्री ने डीएम को किया सम्मानित

Bihar News : देश के सभी राज्यों के 100 चुनिंदा जिलों में चलाई जा रही इस योजना में गया जिले ने 11 विभागों की 36 योजनाओं के कुल 121 इंडिकेटर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है......पढ़िए आगे

गया जिला अव्वल - फोटो : MANOJ

GAYAJI : प्रधानमंत्री धन धन्य कृषि योजना (PMDDKY) में गया जिला ने पूरे देश में प्रथम रैंक हासिल किया है। इस योजना का कार्यान्वयन देश के सभी राज्यों के 100 जिलों में हो रहा है। योजना में सम्बद्ध 11 विभागों के 36 योजनाओं के 121 इंडिकेटर के आधार पर जिले ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसके लिए शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि मंत्री, भारत सरकार द्वारा जिला पदाधिकारी, गया शशांक शुभंकर को सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री धन धन्य कृषि योजना (PMDDKY) की शुरुआत देश में सभी राज्यों के 100 जिलों में 11 अक्टुबर 2025 को किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य फसल विविधिकरण, कृषि ऋण, फसल की उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु सहकारिता, बैंक, राजस्व, ग्रामीण विकास विभाग, उद्योग, कृषि एवं कृषि सम्बद्ध 11 विभागों के 36 योजनाओं के 121 इंडिकेटर के आधार पर योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है। 

योजना का लक्ष्य जिले को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाना है। इस योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर नई दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, सी. आर. पाटिल, केंद्रीय मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय, कमलेश पासवान, राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भागीरथ चौधरी, राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, चंद्रशेखर पेम्मासानी, राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय, राम नाथ ठाकुर, राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, अपर सचिव (डीडीकेवाई), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार एवं प्रधान सचिव, कृषि विभाग, बिहार नर्मदेश्वर लाल शामिल हुये। 

उक्त कार्यक्रम गया जिला से जिला पदाधिकारी, गया, जिला कृषि पदाधिकारी, गया, वरीय वैज्ञानिक-सह- प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, मानपुर एवं विनीत कुमार रंजन, प्रगतिशील किसान, प्रखंड- गुरारु में भाग लिया गया।

मनोज की रिपोर्ट