गया में व्यापारी पर जानलेवा हमला CCTV में कैद 'हमले' की तस्वीरें!
गया में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं... जहां एक हार्डवेयर कारोबारी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने व्यापारी को धमकी दी और हमला कर दिया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है। पीड
गया: गया शहर में अपराधियों के बढ़ते मनोबल का एक और मामला सामने आया है। गुरुद्वारा रोड निवासी हार्डवेयर व्यवसायी शेखर कुमार ने कुछ लोगों पर जानलेवा हमला करने और रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर पूरी वारदात कैद होने का दावा किया जा रहा है।
पीड़ित शेखर कुमार के अनुसार, गोल बगीचा गबड़ा निवासी वीरू यादव और मांझी यादव, जो सगे भाई बताए जा रहे हैं, ने उन पर हमला किया। पीड़ित ने बताया कि हमले के दौरान किसी तरह अपनी जान बचाकर वह वहां से निकल पाए।
शेखर कुमार का आरोप है कि आरोपी मांझी यादव ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगर पैसा नहीं दोगे तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर चुके हैं और धमकियां दे चुके हैं। लगातार मिल रही धमकियों के कारण उनके परिवार में भी डर का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित ने दावा किया है कि आरोपी मांझी यादव का आपराधिक इतिहास भी थाने में दर्ज है। घटना के बाद शेखर कुमार ने
वहीं, पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
(यह खबर पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध CCTV फुटेज के आधार पर है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है ..।)