Gaya Pitripaksha Mela: पितृपक्ष महासंगम-2026 के सफल आयोजन पर सम्मान समारोह, जीतन राम मांझी समेत कई नेता शामिल
Gaya Pitripaksha Mela: गया पुलिस केंद्र में पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के सफल आयोजन पर सम्मान समारोह हुआ। जीतन राम मांझी, डॉ. प्रेम कुमार और संतोष कुमार सुमन सहित कई अधिकारी शामिल हुए।
Gaya Pitripaksha Mela: पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के बाद गया पुलिस केंद्र में बड़ा खाना और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
समारोह में पितृपक्ष मेले के दौरान ड्यूटी निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया। मेले के दौरान बेहतर काम, समर्पण और कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस आयोजन का उद्देश्य मेले के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों के योगदान को सम्मान देना था।
कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने पितृपक्ष मेले के सफल संचालन में पुलिसकर्मियों की भूमिका को अहम बताया। गया में पितृपक्ष मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ को संभालना, सुरक्षा बनाए रखना और श्रद्धालुओं को जरूरी सहायता देना प्रशासन के लिए अहम जिम्मेदारी होती है।
पुलिस ने जताया आभार
गया पुलिस ने मेले के शांतिपूर्ण संचालन में योगदान देने वाले सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों के प्रति आभार जताया। सम्मान समारोह के जरिए उनकी मेहनत और सेवा को सराहा गया।
गया रिपोर्ट मनोज कुमार