बेलागंज में गया रेंज के नए आईजी विकास वैभव का जगह-जगह भव्य स्वागत।
गया रेंज के नव पदस्थापित आईजी विकास वैभव के स्वागत में बेलागंज क्षेत्र में लोगों का उत्साह देखते ही बना। पटना से गया जाने के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वा
Gaya: गया रेंज के नव पदस्थापित आईजी विकास वैभव के पहली बार गया आगमन को लेकर बेलागंज क्षेत्र में लोगों के बीच भारी उत्साह देखने को मिला। पटना से गया जाने के क्रम में जैसे ही उनका काफिला गया जिला की सीमा में पहुंचा, विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
आईजी विकास वैभव के स्वागत को लेकर पाली, रामपुर मोड़, बेलाडीह मोड़, प्राणपुर मोड़ और नेयामतपुर आश्रम के समीप पहले से ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे। लोगों ने फूल-मालाओं, बुके और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कई स्थानों पर युवाओं और समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया, जिससे पूरा क्षेत्र उत्साह और उमंग से भर गया।
स्वागत के दौरान स्थानीय लोगों ने आईजी विकास वैभव के कार्यशैली और उनकी ईमानदार छवि की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में गया रेंज में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। लोगों ने कहा कि विकास वैभव युवाओं के बीच एक प्रेरणास्रोत के रूप में जाने जाते हैं और उनकी प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर आम लोगों में सकारात्मक विश्वास है।
नेयामतपुर आश्रम ट्रस्ट की ओर से आयोजित विशेष स्वागत समारोह में ट्रस्ट के सदस्यों ने आईजी को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान आश्रम से जुड़े लोगों ने क्षेत्र के सामाजिक और धार्मिक कार्यों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के दौरान आईजी विकास वैभव ने सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने पदस्थापना के बाद नेयामतपुर आश्रम का विस्तृत दौरा करने का आश्वासन भी दिया। उनके इस आश्वासन पर ट्रस्ट सदस्यों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई तथा उनका धन्यवाद किया।
इस मौके पर नेयामतपुर आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्रा, संरक्षक सरोज सिंह, पूर्व अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर कुमार, भाजपा नेता दिलीप कुमार, राहुल सिंह परमार, बिरजू कुमार उज्ज्वल, रविश कुमार, हरिशंकर कुमार, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष कुणाल शर्मा, चंदन कुमार, कुणाल किशोर, धनंजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, के साथ शिक्षविद्द शांति निकेतन स्कूल (गया ) के प्रबंधक हरि प्रप्प्नन ( पप्पु जी )
आईजी विकास वैभव के स्वागत को लेकर पूरे बेलागंज क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में गया रेंज में अपराध नियंत्रण और जनसरोकार से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी।