Gaya cane bomb recovered: गया में जमीन में गड़ा ढाई किलो का केन बम बरामद, बड़ी साजिश नाकाम
Gaya cane bomb recovered: गया के महराव गांव में सुरक्षाबलों ने जमीन में गड़ा ढाई किलो का केन बम बरामद किया। बड़ी नक्सली साजिश नाकाम।
गया मे सुरक्षाबलो को मिली बड़ी सफलता- फोटो : social media
Gaya cane bomb recovered: गया में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र के महराव गांव में चलाए गए अभियान के दौरान जमीन में गड़ा करीब ढाई किलो का केन बम बरामद किया गया।सुरक्षा बलों ने मौके से पांच जिंदा कारतूस, 12 वोल्ट की बैटरी, कुछ दवाइयां और दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश के तहत इस केन बम को लगाया था।
बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही केन बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया। डिफ्यूजन के दौरान जोरदार आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास का इलाका गूंज उठा। सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और संभावित नक्सली गतिविधियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
गया से मनोज की रिपोर्ट