गया में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद, झारखंड का चालक गिरफ्तार
Gayaji : गया पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डोभी स्थित समेकित जांच चौकी (बाराचट्टी थाना) की पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है।
प्लास्टिक के कैरेटों के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब
पुलिस के अनुसार, झारखंड नंबर के एक डीसीएम ट्रक के डाला में प्लास्टिक के टूटे-फूटे कैरेटों की आड़ में शराब की पेटियों को छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया और मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया।
झारखंड का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सूरज कुमार (पिता: सत्येंद्र यादव), निवासी ग्राम भौरा, थाना हरिहरगंज, जिला पलामू (झारखंड) के रूप में की गई है।
कुल 2,190 लीटर (7,300 बोतल) शराब बरामद:
ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस ने निम्नलिखित ब्रांडों की शराब जब्त की:
- टैनाका (300 ML): 199 कार्टन
- रॉयल झारखंड डीलक्स (300 ML): 84 कार्टन
- बी-25 बॉम्बर (300 ML): 9 कार्टन (कुल बरामदगी: 292 कार्टन यानी 2,190 लीटर / करीब 7,300 पेट बोतल अवैध देशी शराब)
मामले की आगे की जांच जारी
फिलहाल बाराचट्टी पुलिस गिरफ्तार तस्कर से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य तस्करों और मुख्य आपूर्तिकर्ताओं का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनुसंधान पूरा होते ही अदालत में आरोप पत्र (चार्जशीट) समर्पित कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मनोज की रिपोर्ट