महर्षि पराशर तपोस्थली में परशुराम जयंती : विष्णु के छठवें अवतार की जयंती बेलागंज के फतेहपुर गांव में मनाई गई

Gayaji : भगवान विष्णु के छठे अवतारी परशुराम जी की जयंती समारोह पूर्वक और पूरे विधि-विधान से आयोजित किया गया। बेलागंज प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर गांव युवाओं के द्वारा   हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी पूजा-अर्चना के साथ हुई। 


इस मौके पर मौजूद वक्ताओं ने परशुरामजी को स्मरण करते हुए कहा कि वे शस्त्र और शास्त्र को धारण करने वाले देवता थे जिन्होंने सनातन, संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिए इसका उपयोग किया। भगवान किसी जाति के नहीं बल्की सम्पूर्ण मानव जाति के हैं। दुर्भाग्य है कि आज हिन्दू देवी देवताओं को जाति के बंधन में बांटा जा रहा है। इससे बचने की आवश्यकता है। 


कहा कि भगवान परशुराम का अवतरण मानव कल्याण और धरती से दुर्गुणों को नाश करने के लिए हुआ था। आज उनके वंशज भी देश की सुरक्षा और विकास के सतत प्रयत्नशील है। भूमिहार ब्राह्मण समाज को अपने कुल गुरु परशुराम की वंशज होने का गर्व होने के अलावा उनके पथ चिन्हों पर चलते हुए समाज और परिवार के कल्याण के युगों युगों से एतिहासिक योगदान देते आ रहा है। 


वक्ताओं ने परशुराम जयंती को आने वाले समय में बृहत स्वरूप प्रदान करने का निर्णय लिया। सामाजिक समरसता, एकजुटता पर जोर दिया गया। युवाओं ने जय परशुराम जी के गगनचुंबी नारों का उद्घोष किया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सह ग्रामीण अनिल शर्मा ने किया। इस दौरान नुनु सिंह राम विनय सिंह अमरेंद्र प्रियदर्शी राजेंद्र राम तरुण शर्मा नीतीश राय अमित कुमार रमेश शर्मा टुन्ना शर्मा रविशंकर कुमार रंजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।