गया में आधी रात एसएसपी खुद सड़क पर उतर करने लगे वाहन जांच अभियान
Gaya : जिले में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में 23 अप्रैल 2026 को 0 बजे से 9:00 बजे तक जिले के सभ
गया: जिले में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में 23 अप्रैल 2026 को शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और प्रमुख यातायात मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान कुल 4,287 वाहनों की जांच की गई, जिसमें कई वाहन चालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से कुल 19,61,280 रुपये का समन/जुर्माना वसूला। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई स्थानों पर ट्रैफिक नियमों का पालन करने को लेकर सख्ती देखने को मिली।
हेलमेट और सीट बेल्ट पर विशेष जोर
अभियान के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के सीट बेल्ट के उपयोग की जांच की। जिन लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया, उनके खिलाफ तत्काल चालान की कार्रवाई की गई।
कागजातों की गहन जांच
पुलिस टीम ने वाहन के रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।
संदिग्ध गतिविधियों पर नजर
इस अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना, सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।