Bihar Politics:उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी यादव पर तीखा वार, कहा- लालू यादव हो चुके हैं एक्सपायर, नीतीश ही रहेंगे अगले मुख्यमंत्री

Bihar Politics: बिहार की सियासत में जुबानी जंग तेज हो चुकी है।....

उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी यादव पर तीखा वार- फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार की सियासत में जुबानी जंग तेज हो चुकी है। गया जी में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर से विपक्ष पर सीधा निशाना साधा। खासकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर उनके तीखे शब्दों ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

गया के सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने दावा किया कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आज भी विपक्ष के पास कोई ठोस नेतृत्व नहीं है। उन्होंने लालू यादव की भूमिका पर कटाक्ष करते हुए कहा, "लालू यादव आज भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं, लेकिन एक भी सार्वजनिक सभा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में बताइए, कौन एक्सपायरी है – नीतीश कुमार या लालू यादव?"

कुशवाहा ने यह भी दावा किया कि एनडीए के शासनकाल में बिहार ने अभूतपूर्व विकास की दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी बिहार की जनता नीतीश कुमार के अनुभव और नेतृत्व पर भरोसा बनाए रखेगी।

उन्होंने यह घोषणा भी की कि 29 जून 2025 को गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मगध क्षेत्र स्तरीय संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली आयोजित की जाएगी, जो क्षेत्रीय राजनीतिक चेतना को नई दिशा देगी। इस रैली के ज़रिए कुशवाहा न केवल अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करना चाहते हैं, बल्कि अपनी उपस्थिति को आगामी चुनावी गणित में निर्णायक भूमिका में लाना चाहते हैं।

गया जी मे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गया जी के गोल बगीचा अड्डा के समीप रहने वाली कमला प्रसाद की बेटी मयूरी के दिल्ली में ससुराल में हुई हत्या की जायजा लेने गोल बगीचा पहुंचे। उन्होंने मर्माहत स्वर्गीय मयूरी के परिजनो को आश्वसन देते हुए ढांढस बनाया।विदित हो कि मयूरी की शादी दिल्ली में 12 अप्रैल को हुई थी।मयूरी के पति की दूसरी लड़की से अफेयर चल रहा था इसी मसले को लेकर मात्र  छठे माह के बाद ही मयूरी के ससुराल पक्ष के लोगों ने मयूरी को फांसी लगाकर हत्या कर दी थी।उपेंद्र कुशवाहा ने परिजनों को आश्वासन दिया कि दिल्ली जाकर मामले की तहकीकात कराकर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रयास करेंगे परिजनों ने देवर और ससुर की गिरफ्तारी करने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से की। राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ रालोमा के प्रदेश संगठन सचिव शक्ति कुमार व अन्य शामिल थे!

रिपोर्ट- मनोज कुमार