Bihar By-Poll Election 2024: BJP ने बिहार उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,जानिए टॉप 5 में कौन कौन नेता

इस उपचुनाव में भाजपा और एनडीए का प्रयास है कि वे अपने स्टार प्रचारकों के माध्यम से मतदाताओं को आकर्षित कर सकें और चुनावी सफलता हासिल कर सकें।

बिहार उपचुनाव के लिए BJP की स्टार प्रचारकों की सूची- फोटो : freepik

Bypolls In Bihar:  बिहार में आगामी 4 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, विधायक, और प्रदेश के शीर्ष नेताओं सहित कुल 40 नाम शामिल हैं। इन उपचुनावों में भाजपा और एनडीए गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, और प्रचार के लिए कई प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एनडीए उम्मीदवारों की सूची

उपचुनाव के लिए एनडीए ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है:

तरारी सीट: भाजपा ने विशाल प्रशांत को उम्मीदवार बनाया है। विशाल प्रशांत चार बार के विधायक सुनील पांडेय के बेटे हैं।

रामगढ़ सीट: भाजपा ने अशोक कुमार सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया है। अशोक कुमार सिंह ने 2015 में जीत हासिल की थी।

बेलागंज सीट: जेडीयू से मनोरमा देवी को टिकट दिया गया है।

इमामगंज सीट: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी एनडीए की तरफ से चुनाव लड़ेंगी।

भाजपा स्टार प्रचारक सूची

डॉ. दिलीप जायसवाल - प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

सम्राट चौधरी - डिप्टी सीएम

विजय कुमार सिन्हा - डिप्टी सीएम

गिरिराज सिंह - केंद्रीय मंत्री

नित्यानंद राय - केंद्रीय राज्य मंत्री

सतीश चंद्र दुबे - केंद्रीय राज्य मंत्री

डॉ. राज भूषण निषाद - केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

विनोद तावड़े - भाजपा प्रदेश प्रभारी

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी - बिहार और झारखंड क्षेत्रीय संगठन महामंत्री

भीखूभाई दलसानिया - प्रदेश संगठन महामंत्री

दीपक प्रकाश - प्रदेश सह प्रभारी

राधा मोहन सिंह - भाजपा सांसद

संजय जायसवाल - भाजपा सांसद

गोपाल नारायण सिंह - एमएलसी

मंगल पांडे - मंत्री, बिहार सरकार

ऋतुराज सिन्हा - राष्ट्रीय मंत्री

राजीव प्रताप रूडी - भाजपा सांसद

रविशंकर प्रसाद - भाजपा सांसद

अश्विनी कुमार चौबे - पूर्व केंद्रीय मंत्री

डॉ. प्रेम कुमार - मंत्री, बिहार सरकार

राज कुमार सिंह - पूर्व सांसद

सैयद शाहनवाज हुसैन - पूर्व मंत्री, बिहार सरकार

अमरेंद्र प्रताप सिंह - विधायक

नितिन नवीन - मंत्री, बिहार सरकार

तारकिशोर प्रसाद - पूर्व डिप्टी सीएम

रेनू देवी - पूर्व डिप्टी सीएम

नीरज कुमार बब्लू - मंत्री, बिहार सरकार

संतोष सिंह - मंत्री, बिहार सरकार

हरि सहनी - मंत्री, बिहार सरकार

जनक चमार - मंत्री, बिहार सरकार

नीतीश मिश्रा - मंत्री, बिहार सरकार

केदार प्रसाद गुप्ता - मंत्री, बिहार सरकार

विवेक ठाकुर - भाजपा सांसद

सुशील सिंह - पूर्व सांसद

डॉ. धर्मशीला गुप्ता - राज्यसभा सांसद

भीम सिंह - एमएलसी

अनिल शर्मा - एमएलसी

मिथिलेश तिवारी - पूर्व विधायक

शिवेश राम - पूर्व विधायक

राजेश वर्मा - प्रदेश महामंत्री

इस उपचुनाव में भाजपा और एनडीए का प्रयास है कि वे अपने स्टार प्रचारकों के माध्यम से मतदाताओं को आकर्षित कर सकें और चुनावी सफलता हासिल कर सकें।