यात्रीगण ध्यान दें! गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर बिहार संपर्क क्रांति, सप्तक्रांति, अमृत भारत सहित कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित, देंखे पूरी लिस्ट

उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के जरूरी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे ने टेक्निकल कारणों से कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और समय मे बदलाव किया है। यात्रा से पहले परिवर्तित ट्रेनों की पूरी सूची जानकर ही यात्रा करें....

रेल यात्रियों के काम की खबर- फोटो : प्रिय दर्शन

Hajipur : पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्वामी नारायन छपिया-मसकनवा-लखपतनगर-मनकापुर स्टेशनों (18.82 किमी) के बीच 10 और 11 अक्टूबर 2026 को ऑटोमेटिक सिगनलिंग की कमीशनिंग हेतु नॉन-इंटरलॉक (Non-Interlocking) कार्य किया जाना है। इस कारण इस मार्ग से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में बदलाव और मार्ग परिवर्तन (Diverted Route) किया गया है।


डायवर्टेड (बदले मार्ग से चलने वाली) ट्रेनों की सूची:

  1. 15949 डिब्रूगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस (09 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: छपरा - औंड़िहार - वाराणसी जंक्शन - अयोध्या कैंट - बाराबंकी।
    • छूटने वाले स्टेशन: सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती एवं मनकापुर।
  2. 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (10 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: गोरखपुर - बढ़नी - गोंडा।
  3. 15561 दरभंगा-गोमती नगर एक्सप्रेस (10 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: मनकापुर - गोंडा - बाराबंकी।
    • छूटने वाले स्टेशन: अयोध्या धाम जंक्शन एवं अयोध्या कैंट।
  4. 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस (10 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: गोंडा - बढ़नी - गोरखपुर।
    • छूटने वाले स्टेशन: बस्ती।
  5. 12558 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस (10 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: गोंडा - बढ़नी - गोरखपुर।
  6. 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (10 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: छपरा - औंड़िहार - वाराणसी जंक्शन - बनारस - प्रयागराज जंक्शन - कानपुर सेंट्रल।
    • छूटने वाले स्टेशन: सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं ऐशबाग।
  7. 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल (10 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: कानपुर सेंट्रल - प्रयागराज जंक्शन - बनारस - वाराणसी जंक्शन - औंड़िहार - छपरा।
    • छूटने वाले स्टेशन: ऐशबाग, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर एवं सीवान।
  8. 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (10 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: छपरा - औंड़िहार - वाराणसी जंक्शन - बनारस - प्रयागराज जंक्शन - कानपुर सेंट्रल।
    • छूटने वाले स्टेशन: सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं ऐशबाग।
  9. 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल (10 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: कानपुर सेंट्रल - प्रयागराज जंक्शन - बनारस - वाराणसी जंक्शन - औंड़िहार - छपरा।
    • छूटने वाले स्टेशन: ऐशबाग, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर एवं सीवान।
  10. 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस (09 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: छपरा - औंड़िहार - वाराणसी जंक्शन - अयोध्या कैंट - बाराबंकी।
    • छूटने वाले स्टेशन: एकमा, सीवान, मैरवा, भाटपार रानी, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर एवं गोंडा।
  11. 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (09 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: गोरखपुर - बढ़नी - गोंडा।
  12. 04014 आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल (10 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: गोंडा - बढ़नी - गोरखपुर।
  13. 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (09 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: छपरा - औंड़िहार - वाराणसी जंक्शन - अयोध्या कैंट - बाराबंकी।
    • छूटने वाले स्टेशन: एकमा, सीवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा एवं करनैलगंज।
  14. 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस (10 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: गोरखपुर - बढ़नी - गोंडा।
  15. 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सत्याग्रह एक्सप्रेस (10 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: गोरखपुर - बढ़नी - गोंडा।
    • छूटने वाले स्टेशन: खलीलाबाद, बस्ती, गौर, बभनान, मसकनवा एवं मनकापुर।
  16. 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस (10 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: छपरा - बलिया - फेफना - इंदारा - मऊ - शाहगंज - अयोध्या कैंट - बाराबंकी।
    • छूटने वाले स्टेशन: सीवान, मैरवा, भाटपार रानी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा एवं जरवल रोड।
  17. 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस (09 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: गोंडा - बढ़नी - गोरखपुर।
    • छूटने वाले स्टेशन: बभनान एवं बस्ती।
  18. 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (09 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: गोंडा - बढ़नी - गोरखपुर।
    • छूटने वाले स्टेशन: बस्ती।
  19. 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (10 अक्टूबर 2026):
    • बदला मार्ग: बाराबंकी - अयोध्या कैंट - वाराणसी जंक्शन - औंड़िहार - छपरा।
    • छूटने वाले स्टेशन: गोरखपुर, देवरिया सदर एवं सीवान।


नियंत्रित (री-शेड्यूल / लेट) होकर चलने वाली ट्रेनें:

  1. 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (09 अक्टूबर 2026): रास्ते में 135 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  2. 15203 बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस (10 अक्टूबर 2026): वाराणसी और लखनऊ मंडल में नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  3. 14010 आनंद विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस (10 अक्टूबर 2026): रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  4. 19037 बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस (09 अक्टूबर 2026): पश्चिम मध्य रेलवे में 90 मिनट तथा उत्तर मध्य रेलवे में 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
  5. 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस (10 अक्टूबर 2026): रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।


प्रिय दर्शन की रिपोर्ट