Bihar News : कैमूर में नदी में नहाने के दौरान डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, घर से 15 किलोमीटर दूर बरामद हुआ शव

Bihar News : कैमूर में नदी में स्नान करने के दौरान 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

डूबने से बच्चे की मौत - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में नहाने के दौरान शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे नदी में डूबे बच्चे का शव 20 घंटे बाद गांव से 15 किलोमीटर दूर अकोढी मेला से गांव वालों ने बरामद किया। इसके बाद शव को मोहनिया थाना लाया गया। जहां पुलिस कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया गया है। मृत बच्चे की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव का दुखी जायसवाल का 11 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार बताया जा रहा है। 

दिनेश कुमार यादव ने बताया की नदी में नहाने के लिए तीन बच्चे गए थे, जहाँ एक छोटा बच्चा डूब रहा था। उसको बचाने के लिए कमलेश गया। उसने बच्चे को बचा लिया। लेकिन वह खुद ही डूब गया। यह घटना शुक्रवार के दोपहर लगभग 12:00 बजे की है। शुक्रवार को दोपहर 20 से 30 की संख्या में गांव वाली नदी में घुसकर बच्चे को खोजने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मिला। 

काफी देर के बाद प्रशासन की सूचना दिया गया। इसके बाद प्रशासन के द्वारा गोताखोर भी बुलाया गया। उनके द्वारा शाम 6:00 बजे तक खोजने के बाद भी बच्चा नहीं मिला। आज सुबह 4:00 बजे से ही हम सभी गांव वाले नदी के किनारे किनारे जा रहे थे। तभी अकोढी में पुल के बगल में लाश फंसा हुआ था। जिसको लेकर हम लोग मोहनिया थाना लाए हैं।

राजेश जायसवाल ने बताया की एक लड़का डूब रहा था। उसको बचाने में वह दुर्गावती नदी में डूब गया है। शुक्रवार को लगभग 12:00 बजे डूबा था। आज शनिवार को सुबह 8:00 बजे हम लोगों ने लाश को गांव से दूर अकोढी मेला के पास से लाया गया है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट