Bihar News : कैमूर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर कसा शिकंजा, 14 किलो गांजा के साथ महिला सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Bihar News : कैमूर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर शिकंजा कसते हुए दो चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. वहीँ भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है......पढ़िए आगे
KAIMUR : जिले के कुदरा थाना क्षेत्र से तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। जहाँ कुदरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला और पुरुष ट्रॉली बैग में अवैध गांजा लेकर कुदरा-भभुआ मोड़ के पास से गुजर रहे हैं। सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध अवस्था में जा रहे महिला-पुरुष को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने जब तस्करों के पास मौजूद ट्रॉली बैग और एक झोले की गहन जांच व तलाशी ली, तो उसमें से कुल 14 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही गांजे की खेप को जब्त करते हुए दोनों तस्करों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान हो गई है। गिरफ्तार महिला रोहतास जिले के अग्रेर थाना क्षेत्र के जिगना गाँव की रहने वाली है, जबकि पकड़ा गया पुरुष आरोपी कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र का निवासी है। दोनों मिलकर इस अवैध मादक पदार्थ की खेप को ठिकाने लगाने की फिराक में थे।
मामले की जानकारी देते हुए मोहनियां डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुदरा भभुआ मोड़ के पास कार्रवाई की गई थी, जहां से करीब 14 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस अब दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस अंतरजिला तस्कर गिरोह में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। पुलिस ने गांजा जब्ती के संबंध में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार महिला और पुरुष दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है।
वहीँ जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बघेला गांव में गांजा बेचने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 78.400 किलोग्राम गांजा के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है, साथ ही उनके पास से 46,590 रुपए बरामद किया गया है और एक बाइक को जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर धर्मपुर गांव निवासी रविंद्र चौरसिया के पुत्र मंटू चौरसिया एवं कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के बघेला गांव निवासी राम सनेही सिंह के पुत्र घनश्याम सिंह बताया जाता है। इस मामले पर आज सोमवार शाम 4 :30 बजे भभुआ एसडीपीओ ओमप्रकाश ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि चैनपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि चैनपुर थाना क्षेत्र के बघेला गांव में घनश्याम सिंह अपने गांव के बाहर पूरा दिशा जाने वाली कच्ची रास्ते में गांव से करीब 300 मीटर की दूरी पर गांजा की बिक्री करने के लिए गांजा छुपा कर रखा हुआ है।
इसके बाद सूचना का सत्यापन के लिए मेरे नेतृत्व में चैनपुर थाना पुलिस की सहयोग से एक टीम गठित किया गया। जिसके बाद बघेला गांव के सिवान में पहुंचकर छापामारी किया जाने लगा,इस दौरान एक पेड़ के नीचे दो व्यक्तियों को बैठा देखा गया, जिनके पास एक काले रंग का बड़ा सा पानी का तिरपाल रखा हुआ था, उन्होंने जैसे ही पुलिस को अपनी आते देखा तो, दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे हैं जहां पुलिस बल के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए दोनों को दौड़ा कर पकड़ लिया गया। जब दोनों व्यक्ति की तलाशी ली गई तो एक के पास से 46500 एवं दूसरे के पास से ₹90 बरामद किया गया। साथ ही बगल में काले रंग के तिरपाल का तरसी लिया गया था। उसमें छिपकर रखा गया करीब 78.400 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसे विधिवत जाति सूचित तैयार कर जप्त किया गया। फिलहाल पुलिसिया पता लगाने में जुटी है की यह लोग गांजा कहां से लाए थे और इसकी खपत कहां करनी थी। पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए सभी बिंदुओं को जांच कर रही है।
देवब्रत की रिपोर्ट