Bihar Bike Fire: धू-धू कर आग का गोला बनी चलती बाइक, मौत के पंजे से बाल-बाल बचे दो नौजवान

Bihar Bike Fire: बिहार में जारी जानलेवा हीट वेव और आसमान से बरसती आग के बीच कटिहार के दिल यानी शहीद चौक ओवरब्रिज पर उस वक्त तहलका मच गया, जब एक चलती हुई बाइक अचानक जिंदा टाइम बम बन गई। ...

धू-धू कर आग का गोला बनी चलती बाइक- फोटो : reporter

Bihar Bike Fire: बिहार में जारी जानलेवा हीट वेव और आसमान से बरसती आग के बीच कटिहार के दिल यानी शहीद चौक ओवरब्रिज पर उस वक्त तहलका मच गया, जब एक चलती हुई बाइक अचानक जिंदा टाइम बम बन गई। मंजर इतना खौफनाक था कि महज कुछ ही सेकेंड के भीतर बाइक आग की ऊंची-ऊंची लपटों में तब्दील हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो दोस्त मौत को छूकर वापस लौटे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मिरचाईबाड़ी इलाके के रहने वाले इकलाख आलम अपने साथी शाहनवाज के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहीद चौक की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों ओवरब्रिज के पास पहुंचे, बाइक के इंजन के पास अचानक जोरदार स्पार्क हुआ। पहले हल्का धुआं उठा, लेकिन जब तक दोनों कुछ समझ पाते, चंद सेकेंड में आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपने चपेट में ले लिया।

बाइक को आग का गोला बनते देख इकलाख और शाहनवाज ने बिना वक्त गंवाए गाड़ी को सड़क पर ही पटका और वहां से दूर भाग खड़े हुए। अगर दोनों ने कूदने में एक पल की भी देरी की होती, तो बड़ा कांड हो सकता था।बीच ओवरब्रिज पर लगी इस भीषण आग को देखकर पूरे इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था ठप हो गई और मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई।शुरुआती तफ्तीश में इस वारदात  की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन लगातार बढ़ रहे पारे और जानलेवा हीट वेव को भी इसका मुख्य मददगार माना जा रहा है।

आग का तांडव इतना तेज था कि किसी को भी उसे बुझाने का मौका नहीं मिला। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी लोकेशनपर पहुंचती, तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।राहत की बात बस इतनी रही कि इस पूरे ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इस खौफनाक मंजर को देखकर काफी देर तक इलाके के लोगों के बीच दहशत का माहौल बना रहा।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह