Bihar News : कटिहार में भाजपा नेता पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

Bihar News : दीपावली की रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान भाजपा नेता सह मुखिया राजेश मंडल पर कुछ स्थानीय युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद से वे अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं.....पढ़िए आगे

भाजपा नेता पर जानलेवा हमला - फोटो : SHYAM

KATIHAR : कटिहार में क्षेत्र भ्रमण के दौरान भाजपा नेता सह मुखिया पर जानलेवा हमला कर सर फोड़कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। जिसके बाद मुखिया अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है और सुरक्षा की मांग को लेकर पुर्णिया रेंज के आईजी,कटिहार एसपी सहित वरीय अधिकारियों से सुरक्षा की मांग कर रहे है।

दरअसल पूरा मामला कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के चकला मौलाननगर से जुड़ा हुआ है। जहां के मुखिया राजेश मंडल पर दीपावली की रात गांव के ही युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया है, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से मुखिया को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र समेली में इलाज के लिए ले जाया गया। मुखिया के सिर पर गंभीर चोट आई है और उन्होंने इस मामले की शिकायत पोठिया थाना में की है।

मुखिया राजेश मंडल ने बताया है कि दीपावली की रात गांव की एक महिला ने कॉल किया कि कुछ युवक उनके घर के बाहर पटाखा जला रहे है और आने जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे है। इस सूचना पर वो युवकों के घर गये और इसका विरोध किया। विरोध करने पर तीनों युवक मिलकर उनके साथ हाथापाई करने लगे और उनके सिर पर वार कर घायल कर दिया और युवक फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र समेली इलाज के लिए पहुंचाया और उन्होंने इस मामले को लेकर पोठिया थाना में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने मांग किया है कि जितने अपराधी है सभी को जेल भेजा जाए और अपनी सुरक्षा को लेकर पुर्णिया आईजी ,कटिहार पुलिस अधीक्षक सहित कई पदाधिकारियों को आवेदन लिखकर सुरक्षा की मांग कर रहे है। वही मामले की शिकायत मिलने के बाद पोठिया थाना पुलिस हरकत में आई और दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।

श्याम की रिपोर्ट