खगड़िया में जमीन के लिए चलीं ताबड़तोड़ गोलियां! 4 को लगी गोली, लोहे की रॉड से भी हमला; कुल 8 घायल
बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र स्थित सैदपुर पंचायत के सनसैनिया बहियार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। गोलीबारी में चार लोगों को गोली लगी है, जबकि चार अन्य लोग लोहे की रॉड से हमले में घायल हुए हैं।
बिहार के खगड़िया जिले में इस वक्त बड़ी खूरेजी कि वारदात कि सुचना मिल रही है। जहाँ जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई है । देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी की इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।
चार लोगों को गोली लगी, लोहे की रॉड से भी किया हमला
जानकारी के अनुसार, गोलीबारी में चार लोगों को गोली लगी है, जबकि चार अन्य लोग लोहे की रॉड से हमले में घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में अन्य घायलों का इलाज जारी है।
मानसी थाना क्षेत्र के सनसैनिया बहियार में हुई घटना
पूरी घटना खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर पंचायत के सनसैनिया बहियार की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मारपीट के साथ गोलीबारी शुरू हो गई। घटना में कितने लोग शामिल थे और फायरिंग किसने शुरू की, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस, इलाके में तनाव
गोलीबारी और मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटना के कारणों, दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद और गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट