Bihar News : खगड़िया में रसोई गैस का गहराया संकट, एजेंसियों से खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता, रमजान में बढ़ी मुश्किलें
Bihar News : ईरान इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में देखने को मिल रहा है. बिहार के कई जिलों में रसोई गैस की किल्लत देखने को मिल रहा है......पढ़िए आगे
KHAGARIA : जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए पहुंच रहे उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। खासकर रमजान के महीने में गैस की कमी से लोगों की दिक्कत और बढ़ गई है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि जितनी आवश्यकता है, उसके मुकाबले काफी कम मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है। इसी कारण उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
उपभोक्ता मो. तौसीफ ने बताया कि वह दो दिनों से गैस लेने के लिए एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार गैस खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गैस नहीं मिलने से खाना बनाना मुश्किल हो गया है। वहीं रुखसार खातून ने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है और ऐसे समय में गैस नहीं मिलना बड़ी समस्या बन गई है। रोजा के दौरान सहरी और इफ्तार के लिए खाना बनाना भी कठिन हो रहा है। रंजन कुमार ने बताया कि जब वह गैस एजेंसी पहुंचे तो वहां बताया गया कि गैस सिलेंडर ही उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
वहीँ कैमूर में भी गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह से ही गैस सिलिंडर के साथ इंडेन गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिली। लोगों ने कहा की पिछले तीन दिनों से सुबह हम लोग आते हैं और दोपहर में वही खाली सिलिंडर लेकर वापस घर जाते हैं। घरों में खाना नहीं बन रहा है। बाजार से खरीद कर खाना खा रहे हैं। बच्चे दूध के लिए परेशान हैं। रोजा खोलने के लिए भी बाहर दुकान से खरीद कर काम चल रहा है।
ये तस्वीर मोहनिया नगर के डड़वा इंडेन गैस एजेंसी के समीप की है सुबह से लाइन में सिलेंडर रख लोग खड़े हैं। लोगों ने कहा की कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं मिल रहा है कि कब तक सिलेंडर मिलेगा। उपभोक्ताओं ने कहा कि गैस एजेंसी वाले गैस की कालाबाजी कर रहे हैं। बाजार में महंगे दाम पर गैस सिलिंडर मिल है। ₹1800 से 2000 रुपए में सिलेंडर मिल रहा है। कहीं कहीं तो तीन हजार में भी मिल रहा है।
अमित की रिपोर्ट