Bihar Crime : मधुबनी में आपसी वर्चस्व और डीजे विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, इलाके में तनाव का माहौल

Bihar Crime : मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र स्थित पसटन गांव में आपसी वर्चस्व और डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

युवक को मारी गोली - फोटो : RAJKUMAR JHA

MADHUBANI : मधुबनी में एक बार फिर आपसी वर्चस्व को लेकर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के गले में लगी और शरीर को पार करते हुए बाहर निकल गई है। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना अँधरा थारी थाना क्षेत्र के पसटन गांव की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घायल युवक की पहचान अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के पसटन गांव निवासी श्रवण कुमार साहू के 26 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार साहू  के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीण ने बताया गांव में महादेव पूजा का आयोजन किया गया था। महादेव पूजा तीन दिन पूर्व ही समाप्त चुकी है। उसके बाद बीती रात में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम किया गया था। इसी आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में कुछ बात को लेकर गोली चली है। सुबह में इस बात की जानकारी मिली। परिजन घायल को इलाज के लिए दरभंगा डीएमसी अस्पताल ले गए है।

बताया जा रहा है कि युवक के गले में गोली लगी है, जो शरीर को पार करते हुए बाहर निकल गई। गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद स्वजन आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे यहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया है। इधर, घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

सोमवार को झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा दलबल के साथ गांव पहुंचे एवं घटना के बाबत जानकारी प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि फर्स्ट टाइम गांव में महादेव मंदिर में डीजे में रुचि पूर्ण संगीत बजाने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान एक युवक के द्वारा गोली मार दी गई है। यह स्थानीय लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने डीएमसी दरभंगा रेफर कर दिया गया है। बिना सूचना के गांव में पूजा भी किया गया एवं डीजे आर्केस्ट्रा भी का आयोजन किया गया था।

 उन्होंने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। सभी जांच के बाद दोषी पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थिति फिलहाल सामान्य है। युवाओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। युवक को गोली किसने और किन परिस्थितियों में मारी। इसका पता लगाया जा रहा है। बता दें की मधुबनी पंजाब के झंझारपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मूकदर्शक बनी हुई है। जबकि डीजे एवं आर्केस्ट्रा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया था। उसके बावजूद भी दुर्गा पूजा हो या कोई अन्य पूजा हर जगह आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम किया जाता है डीजे भी खूब  बजाई जाती है।

राजकुमार झा की रिपोर्ट