Bihar News : बांका में दबंगों ने तोड़ी अपराजिता फाउंडेशन की बाउंड्री, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग, पुलिस ने महिला सहित दो को हिरासत में लिया

Bihar News : बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के सिलजोरी मौजा स्थित दुम्मा बॉर्डर के समीप सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने अपराजिता फाउंडेशन की जमीन की बाउंड्री वॉल को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Bihar News : बांका में दबंगों ने तोड़ी अपराजिता फाउंडेशन की ब
दबंगों ने तोड़ी बाउंड्री- फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : जिले के चांदन थाना क्षेत्र के सिलजोरी मौजा स्थित दुम्मा बॉर्डर के समीप सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने अपराजिता फाउंडेशन की जमीन की बाउंड्री वॉल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग किए जाने की सूचना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही चांदन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, अपराजिता फाउंडेशन की ओर से हाल ही में उक्त जमीन की घेराबंदी कराई गई थी। जमीन को लेकर अक्टूबर माह में अनुमंडल दंडाधिकारी, बांका के आदेश पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति में बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया था। इसके बावजूद सोमवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान कई राउंड गोली चलने की भी सूचना सामने आई।

मामले में पुलिस ने बियाही गांव से एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर गोली चलने की सूचना मिली है, लेकिन जांच के दौरान अब तक एक भी खोखा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट