मधुबनी में चार लड़कियों की डूबने से हुई मौत, गांव के तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा

मधुबनी में चार लड़कियों की डूबने से हुई मौत, गांव के तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा

MADHUBANI - मधुबनी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां तालाब में नहाने के दौरान चार लड़कियों की डूबने से मौत हो गई है। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं चारों लड़कियों की शव की तलाश की  जा रही है। 

घटना जिले के अरेर थाना के दाहिला गांव में हुआ है। बताया गया कि चारों लड़कियां तालाब में नहाने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान वह गहराई में चली गई और डूबने लगी। देखते ही देखते ही चारों पानी में डूब गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। फिलहाल, सूचना के बाद पुलिस शवों की तलाश में जुटी है।


Editor's Picks