मधुबनी के पांच प्रखंडों में रंजीत कुमार झा का सघन जनसंपर्क अभियान, एनडीए प्रत्याशी प्रो. घनश्याम राय के पक्ष में प्रथम वरीयता के मत की अपील

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में दरंभगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए जद(यू) के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा जनसंपर्क अभियान चला रहे है....

मधुबनी के पांच प्रखंडों में रंजीत कुमार झा का सघन जनसंपर्क अभियान- फोटो : रोहित

Madhubani : बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में एनडीए समर्थित जनता दल (यू) प्रत्याशी प्रो. घनश्याम राय के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए जद(यू) के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने पिछले एक सप्ताह से मधुबनी जिले के पांच प्रमुख प्रखंडों—अंधराठाढ़ी, झंझारपुर, लखनौर, मधेपुर एवं पंडौल के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में सघन जनसंपर्क अभियान चला रहे है। इस दौरान उन्होंने शिक्षक समाज से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और शैक्षणिक हितों पर विस्तार से चर्चा की।


"शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की आधारशिला"—रंजीत कुमार झा ने अधिकारों और सम्मान को सदन में उठाने पर दिया जोर


जनसंपर्क अभियान के दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए रंजीत कुमार झा ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की असली आधारशिला है। शिक्षकों के अथक परिश्रम, समर्पण और मार्गदर्शन से ही समाज को योग्य नागरिक तथा राष्ट्र को सक्षम नेतृत्व प्राप्त होता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षकों की समस्याओं, उनके अधिकारों और सम्मान से जुड़े प्रश्नों को उचित और प्रभावशाली मंच पर मजबूती के साथ उठाना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह चुनाव केवल एक प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि शिक्षा जगत की आवाज को सीधे सदन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।


शिक्षक हितों के प्रभावी प्रतिनिधित्व के लिए प्रो. घनश्याम राय को समर्थन देने का आह्वान

श्री झा ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि वे जनसंपर्क के माध्यम से लगातार शिक्षकों की अपेक्षाओं और सरोकारों को समझ रहे हैं ताकि उन्हें नीतिगत स्तर पर हल कराया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रो. घनश्याम राय के पक्ष में शिक्षकों से संपर्क का मुख्य उद्देश्य शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना तथा उनके सम्मान, अधिकार और समस्याओं के समाधान के लिए सदन में एक प्रभावी आवाज सुनिश्चित करना है।


लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

अंत में, कुमार झा ने तमाम शिक्षकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने विवेक, अनुभव और शिक्षक समाज के व्यापक हितों को सर्वोपरि रखते हुए मतदान करें। उन्होंने सभी से प्रो. घनश्याम राय के पक्ष में 'प्रथम वरीयता' का मत देने का आग्रह किया ताकि शैक्षणिक गरिमा और सशक्त प्रतिनिधित्व को इस चुनाव में विशेष प्राथमिकता मिल सके।


रोहित की रिपोर्ट