मुंगेर में छठ का रंग गंगा घाटों से लेकर गाँव तक उमड़ा आस्था का सैलाब

Munger :- मुंगेर मे लोक आस्था के महापर्व छठ की भव्यता और श्रद्धा का नज़ारा आज पूरे मुंगेर में देखने को मिल रहा है। गंगा घाट लेकर गाँव तक हर घाट भक्तिमय माहौल से सराबोर है। गंगा तट पर आज शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती अपने परिवारजनों के साथ उमड़े हुए हैं।

कष्टहरणी, बबुआ, सोझी और अन्य गंगा घाटों पर छठव्रतियों की भीड़ देखते ही बनती है। व्रती महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर पूजा की डलिया लिए आज अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दे रही है। घाटों पर "छठ मइया के जयकारे" और लोकगीतों की मधुर गूंज से पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा हुआ है। 

बबुआ गंगा घाट पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली, जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ कई प्रवासी श्रद्धालु भी शामिल हुए — जो साल भर बाहर रहने के बाद सिर्फ छठ के लिए बिहार लौटते हैं। 

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम के बीच प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवी संगठन घाटों पर मुस्तैद हैं। वहीं गंगा किनारे दीपों की कतारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने मुंगेर को पूरी तरह छठमय बना दिया है।