Voter adhikar yatra:वोट बचाओ यात्रा में मुजफ्फरपुर का दमदार पड़ाव, राहुल-तेजस्वी संग प्रियंका और स्टालिन, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के काफिले का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ...

वोट बचाओ यात्रा में मुजफ्फरपुर का दमदार पड़ाव- फोटो : reporter

Voter adhikar yatra:बिहार की सियासत में इन दिनों वोट बचाओ यात्रा ने माहौल गरमा दिया है। बुधवार को यह यात्रा मुजफ्फरपुर के गयाघाट पहुंची, जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के काफिले का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

यात्रा के इस अहम पड़ाव पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी शामिल हुए। गयाघाट पहुंचने पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने स्टालिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। महागठबंधन की यह तिकड़ी एक निजी सभागार में कुछ देर विश्राम के बाद सीधे जारंग स्कूल मैदान के लिए रवाना हुई, जहां जनसभा आयोजित की गई है।

इस जनसभा को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव और स्टालिन संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि यह सभा न सिर्फ मुजफ्फरपुर बल्कि उत्तर बिहार की राजनीति में बड़ा संदेश देने वाली है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस की कई टीमें मुस्तैद हैं, ताकि किसी तरह की चूक न हो।

राहुल-तेजस्वी की यह यात्रा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा भर रही है और प्रियंका गांधी व स्टालिन की मौजूदगी ने इसे और ताकतवर बना दिया है। मुजफ्फरपुर का यह पड़ाव महागठबंधन के लिए चुनावी समर में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

रिपोर्ट-मणि भूषण शर्मा