Muzaffarpur election results: तिरहुत स्नातक चुनाव में बंशीधर ब्रजवासी को बढ़त, NDA प्रत्याशी अभिषेक झा पिछड़े

Muzaffarpur election results: तिरहुत स्नातक MLC चुनाव 2026 में पहले राउंड में निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी 2,813 वोटों के साथ आगे हैं। NDA के अभिषेक झा 1,074 वोट पीछे हैं।

Muzaffarpur election results: मुजफ्फरपुर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव 2026 में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। शुरुआती नतीजों में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 2,813 वोट मिले हैं, जबकि NDA के प्रत्याशी अभिषेक झा को 1,739 वोट प्राप्त हुए हैं।


पहले राउंड की गिनती के बाद वंशीधर ब्रजवासी, अभिषेक झा से 1,074 वोट आगे चल रहे हैं। RJD की प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम को 1,460 वोट मिले हैं। जनसुराज के प्रत्याशी बी. मोहन को 233 वोट प्राप्त हुए हैं।


पहले राउंड में किसे कितने वोट मिले?


पहले राउंड की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी 2,813 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। NDA के अभिषेक झा 1,739 वोटों के साथ दूसरे और RJD की रश्मि विनायक गौतम 1,460 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। जनसुराज के बी. मोहन को 233 वोट मिले हैं।


शुरुआती बढ़त पर टिकी नजरें


पहले राउंड में वंशीधर ब्रजवासी की बढ़त ने चुनावी मुकाबले को चर्चा में ला दिया है। हालांकि, यह केवल शुरुआती मतगणना का नतीजा है। अंतिम परिणाम के लिए सभी राउंड की गिनती पूरी होने का इंतजार करना होगा।

मुजफ्फरपुर से मनीभूषण शर्मा की रिपोर्ट