Bihar News : मुजफ्फरपुर में किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारी, जल्द निराकरण का दिया भरोसा

Bihar News : मुजफ्फरपुर में जल संसाधन विभाग के अधिकारी किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए. इस मौके पर उन्होंने समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया......पढ़िए आगे

किसानों के साथ बैठक - फोटो : Manibhushan

MUZAFFARPUR : जिले में किसानों के साथ जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बैठक की। इस मौके पर किसानों की समस्याओं से अधिकारी रूबरू हुए और निदान का अधिकारियों ने किसानॉन को भरोसा दिया। उन्होंने कहा की जल्द ही तमाम समस्याओं का बहुत जल्द निदान किया जाएगा। 

बताते चलें की आज जल संसाधन विभाग के द्वारा कच्ची पक्की स्थित जल संसाधन विभाग के कार्यालय परिसर में किसानों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई। जिसमें काफी संख्या में किसान पहुंचे थे। इस बैठक में किसानों ने अपनी तमाम समस्याओं से अधिकारियों को रूबरू कराया। जिसके बाद अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को बारीकी से सुनी और उसके निदान का भरोसा अधिकारियों के द्वारा दिया गया। 

वहीं बैठक के बाद जल संसाधन विभाग के  कार्यपालक अभियंता राकेश भारती ने बताया कि आज किसानों के साथ उनकी समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें पहुंचे तमाम किसानों की समस्याओं को सुना गया और उनके समस्याओं के निराकरण को लेकर उन्हें आश्वासन भी दिया गया है। और जो भी किसानों की समस्या है उसका निराकरण जल्द ही कर लिया जाएगा। 

इस बैठक में जलसंसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता राकेश भारती, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन शाखा अमन पटेल, सहायक अभियंता मोहम्मद जीशान अली, सहायक अभियंता अभिनव अंबर, सहायक अभियंता मनोज कुमार बैठा, कनीय अभियंता अरशद कमाल एवं अन्य पदाधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

मुज़ग्फ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट